Bihar Development Model MLA Promises Solutions During Public Dialogue देश में बज रहा बिहार विकास मॉडल का डंका: प्रेम, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsBihar Development Model MLA Promises Solutions During Public Dialogue

देश में बज रहा बिहार विकास मॉडल का डंका: प्रेम

देश में बज रहा बिहार विकास मॉडल का डंका: प्रेमदेश में बज रहा बिहार विकास मॉडल का डंका: प्रेमदेश में बज रहा बिहार विकास मॉडल का डंका: प्रेमदेश में बज रहा बिहार विकास मॉडल का डंका: प्रेमदेश में बज रहा...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSun, 18 May 2025 10:11 PM
share Share
Follow Us on
देश में बज रहा बिहार विकास मॉडल का डंका: प्रेम

देश में बज रहा बिहार विकास मॉडल का डंका: प्रेम जन संवाद में विधायक ने सुनी जनता की समस्याएं, दिए समाधान के आश्वासन फोटो: 18हिलसा01: हिलसा के मनसा बिगहा गांव में जनसंवाद करते विधायक प्रेम मुखिया व अन्य। हिलसा, निज प्रतिनिधि। स्थानीय विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया रविवार को कपसियावां पंचायत पहुंचे। उन्होंने जनसंवाद कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का चहुंमुखी विकास हुआ है और आज गांवों में भी शहर जैसी सुविधाएं पहुंच चुकी हैं। विधायक ने कहा कि 2005 के पहले का बिहार और आज का बिहार एक समान नहीं है।

बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और सिंचाई जैसी मूलभूत सुविधाओं में जबरदस्त सुधार हुआ है। उन्होंने दावा किया कि अब शहर के लोग भी गांवों में रहना पसंद कर रहे हैं, क्योंकि गांवों में भी गुणवत्तापूर्ण स्कूल, अस्पताल और सड़कों की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों दलित, महादलित और अतिपिछड़ा वर्ग को आगे बढ़ाने का काम किया है। उनके सम्मान में वृद्धि हुई है। विधायक प्रेम मुखिया ने लोगों को आगाह किया कि चुनाव नजदीक है, ऐसे में कई नेता भ्रम फैलाने आएंगे। लेकिन अगर बिहार को विकसित राज्य बनाना है, तो नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करना होगा। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने धनेशपुर, मनसा बिगहा व मुरारपुर के लोगों की समस्याएं सुनीं। खासकर बूथ निर्माण, विद्युत आपूर्ति और स्कूलों की स्थिति सुधारने की मांग प्रमुख रही, जिस पर उन्होंने सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष कुंदन कुमार, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष रजनीश ठाकुर, पंचायत अध्यक्ष संतोष कुमार पवन आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।