Bihar-Jharkhand Elections 17 Directors Elected with 269 Votes बिस्कोमान के चुनाव में सबसे अधिक मतों से जीते डॉ. जीतेन्द्र, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsBihar-Jharkhand Elections 17 Directors Elected with 269 Votes

बिस्कोमान के चुनाव में सबसे अधिक मतों से जीते डॉ. जीतेन्द्र

निदेशक के 17 पदों के लिए हुआ चुनाव बिस्कोमान के चुनाव में सबसे अधिक मतों से जीते डॉ. जीतेन्द्र बिस्कोमान के चुनाव में सबसे अधिक मतों से जीते डॉ. जीतेन्द्र

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफFri, 24 Jan 2025 11:15 PM
share Share
Follow Us on
बिस्कोमान के चुनाव में सबसे अधिक मतों से जीते डॉ. जीतेन्द्र

निदेशक के 17 पदों के लिए हुआ चुनाव बिहार व झारखंड के 269 प्रतिनिधियों ने डाला वोट बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिस्कोमान में निदेशक के 17 पदों के लिए शुक्रवार को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में चुनाव हुआ। इसमें बिहार और झारखंड के जिलावार निर्वाचित 269 प्रतिनिधियों ने वोट डाला। सबसे अधिक वोटों से अस्थावां विधायक डॉ. जीतेन्द्र कुमार ने जीत हासिल की। उन्हें 269 में से 197 वोट मिले। इन्हीं निदेशकों में से अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। उन्होंने सामान्य वर्ग में 12 निदेशकों का चुनाव किया गया। सबसे अधिक वोट से उन्हें जीत मिली। उनके अलावा सामान्य वर्ग से 11 और निदेशकों ने जीत हासिल की। इसी तरह महिला वर्ग से दो, पैक्स से दो और अनुसूचित जाति वर्ग से एक निदेशक का चुनाव किया। मतदान के बाद शुक्रवार की देर शाम परिणाम की घोषणा की गयी। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव बाद में किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।