Burglars Steal Valuables from Empty House in Nepura Village बंद घर से लाखों की संपत्ति चोरी, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsBurglars Steal Valuables from Empty House in Nepura Village

बंद घर से लाखों की संपत्ति चोरी

अस्थावां थाना क्षेत्र के नेपुरा गांव में हुई घटना बंद घर से लाखों की संपत्ति चोरी बंद घर से लाखों की संपत्ति चोरी

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफThu, 12 June 2025 08:56 PM
share Share
Follow Us on
बंद घर से लाखों की संपत्ति चोरी

अस्थावां थाना क्षेत्र के नेपुरा गांव में हुई घटना अस्थावां, निज संवाददात। थाना क्षेत्र के नेपुरा गांव में चोरों ने बंद घर से लाखों की संपत्ति चोरी कर ली। घर में कोई नहीं था। गुरुवार की सुबह घर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। पीड़ित राकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि उनकी पत्नी रेखा देवी आंगनबाड़ी सेविका है। गुरुवार की सुबह वह घर पहुंची तो दरवाजा टूटा हुआ मिला। अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। घर में जेवर के डिब्बे व अन्य सामान बिखरे पड़े थे। घर में राकेश की मां रहती थी। वह दो दिन पहले ही पटना गयी थी।

घर में ताला लगा था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष लालमणि दुबे ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की जांच चल रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।