कांग्रेस का संगठन मजबूत करने का निर्णय
कांग्रेस का संगठन मजबूत करने का निर्णय कांग्रेस का संगठन मजबूत करने का निर्णय कांग्रेस का संगठन मजबूत करने का निर्णय

कांग्रेस का संगठन मजबूत करने का निर्णय फोटो 30मनोज01- शेखपुरा के कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओ के साथ बैठक करते बिहार के सह प्रभारी देवेन्द्र यादव व अन्य । शेखपुरा, निज संवाददाता। शहर के आजाद हिन्द आश्रम में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओ की बैठक में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया है। बिहार कांग्रेस के सह प्रभारी देवेन्द्र यादव ने संवाद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने और सदस्यता अभियान जारी रखने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि छात्रों की बेरोजगारी, महंगाई व किसानों की समस्या का निदान नहीं हो रहा है।
बैठक में जिलाध्यक्ष प्रभात चंद्रवंशी, सत्यजीत कुमार सिंह, आनंदी यादव, कार्यकारी अध्यक्ष रौशन सिंह, शिवशंकर प्रसाद, राजकुमार, मो इरशाद, जीतेन्द्र धाढ़ी, किरण देवी के अलावा अन्य मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।