Ganga Water Crisis in Rajgir s Mahadalit Tola Hundreds Affected राजगीर के महादलित टोले में नहीं पंहुच रहा है गंगा जल, सूख रहे हलक, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsGanga Water Crisis in Rajgir s Mahadalit Tola Hundreds Affected

राजगीर के महादलित टोले में नहीं पंहुच रहा है गंगा जल, सूख रहे हलक

राजगीर के महादलित टोले में नहीं पंहुच रहा है गंगा जल, सूख रहे हलकराजगीर के महादलित टोले में नहीं पंहुच रहा है गंगा जल, सूख रहे हलकराजगीर के महादलित टोले में नहीं पंहुच रहा है गंगा जल, सूख रहे हलक

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSun, 15 June 2025 09:32 PM
share Share
Follow Us on
राजगीर के महादलित टोले में नहीं पंहुच रहा है गंगा जल, सूख रहे हलक

राजगीर के महादलित टोले में नहीं पंहुच रहा है गंगा जल, सूख रहे हलक राजगीर के महादलित टोले में नहीं पंहुच रहा है पेय गंगा जल मुख्यमंत्री की 'हर घर गंगाजल' योजना में लापरवाही से बढ़ी परेशानी फोटो: पानी: राजगीर के पंडितपुर गांव में खाली तसला लेकर पानी का इंतजार करतीं महादलित टोले की महिलाएं। राजगीर, निज प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी ‘हर घर गंगाजल योजना राजगीर के पंडितपुर गांव स्थित महादलित टोले तक पहुंचते-पहुंचते दम तोड़ रही है। पिछले 8 दिनों से इस बस्ती में गंगाजल की एक बूंद भी नहीं पहुंची है। जिससे सैकड़ों परिवार पेयजल के गंभीर संकट से जूझ रहे हैं।

कहीं पाइप फटी होने तो कहीं पानी का प्रेशर फेल हो जाने के कारण यह समस्या विकराल हो गई है। राजगीर नगर परिषद के वार्ड संख्या 7 स्थित इस महादलित टोले में स्थिति यह है कि जो घर सड़क किनारे हैं, उन्हें तो किसी तरह पानी मिल जाता है। लेकिन, बस्ती के अंदरूनी हिस्सों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। स्थानीय निवासी रीना देवी और गणेश कुमार ने बताया कि शुरुआती दिनों में तो सभी घरों में पानी आता था, लेकिन जैसे-जैसे समय बीता, पानी की आपूर्ति सिमटती गई। अब हालत यह है कि पीने के पानी के लिए भी दर-दर भटकना पड़ रहा है। अधिकारियों की अनदेखी से बढ़ी समस्या वार्ड पार्षद नीति राज ने इस मामले में पीएचईडी विभाग पर अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मैं लगातार विभाग को सूचना दे रहीं हूं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। कहीं पाइप फटी है, तो कहीं टूटी हुई है, लेकिन मरम्मत करने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर जांच का विषय है कि कहीं पानी बेवजह बह रहा है और कहीं लोग एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। अधिकारी बोले- जल्द दूर होगी समस्या: इस संबंध में पीएचईडी विभाग के एसडीओ अजहरुद्दीन ने कहा कि समस्या की जानकारी मिली है। विभाग इसे ठीक करने के लिए प्रयासरत है और जल्द ही खराबी को दूर कर जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।