Indradev Prasad Elected as Block President of RJD in Rahui इंद्रदेव बने रहुई राजद के प्रखंड अध्यक्ष, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsIndradev Prasad Elected as Block President of RJD in Rahui

इंद्रदेव बने रहुई राजद के प्रखंड अध्यक्ष

इंद्रदेव बने रहुई राजद के प्रखंड अध्यक्षइंद्रदेव बने रहुई राजद के प्रखंड अध्यक्षइंद्रदेव बने रहुई राजद के प्रखंड अध्यक्ष

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफThu, 29 May 2025 09:11 PM
share Share
Follow Us on
इंद्रदेव बने रहुई राजद के प्रखंड अध्यक्ष

रहुई: इंद्रदेव प्रसाद बने राजद के प्रखंड अध्यक्ष फोटो: राजद: रहुई के कायमपुर गांव में गुरुवार को एकजुट राजद नेता। रहुई, एक संवाददाता। प्रखंड के कायमपुर गांव में गुरुवार को राजद के प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हो गया। इंद्रदेव प्रसाद को सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष चुना गया है। जबकि, राकेश कुमार प्रधान महासचिव पद के लिए नियुक्त किए गए। पार्टी द्वारा नियुक्त प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार, सहायक प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी मो. सफदर इमाम और पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मंटू यादव की मौजूदगी में यह चुनाव हुआ। चुनाव संपन्न होने के बाद दोनों पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र भी दिए गए।

पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मंटू यादव ने बताया कि प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ है। नवनियुक्त अध्यक्ष इंद्रदेव प्रसाद ने कहा कि पार्टी ने उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी दी है, जिसका वह पूरी तरह निर्वहन करेंगे और पार्टी के हित में लगातार कार्य करते रहेंगे। मौके पर साहेब कुमार, धर्मेंद्र कुमार, श्रवण कुमार, राजेंद्र प्रसाद, कैलाश प्रसाद आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।