Jamshedpur Sikh Family Commemorates Guru Arjun Dev Ji s Martyrdom with Shabeel गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित लगाई गई शबील, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsJamshedpur Sikh Family Commemorates Guru Arjun Dev Ji s Martyrdom with Shabeel

गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित लगाई गई शबील

जमशेदपुर के रामगढ़िया सिख परिवार ने गुरु अर्जुन देव जी की शहादत को समर्पित शबील लगाई। जत्थेदार जरनैल सिंह ने शांति और कल्याण के लिए अरदास की। इसके बाद आम लोगों को हलवा, चना और मीठा ठंडा शरबत प्रसाद...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSat, 14 June 2025 04:37 PM
share Share
Follow Us on
गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित लगाई गई शबील

जमशेदपुर में रामगढ़िया सिख परिवार की ओर से जुबली पार्क बाग ए जमशेद के समीप गुरु अर्जुन देव जी की शहादत को समर्पित शबील लगाई गई। सबसे पहले विश्व के जीवों के कल्याण और शांति के लिए वाहेगुरु महाराज के आगे जत्थेदार जरनैल सिंह द्वारा अरदास की गई। इसके उपरांत आम लोगों के बीच हलवा, चना एवं मीठे ठंडे शरबत प्रसाद का वितरण किया गया। बताया गया कि मुगल बादशाह जहांगीर के आदेश पर लाहौर रावी नदी के तट पर जेठ की गर्मी में उन्हें गर्म लोहे की तवा पर बैठाया गया, गर्म रेतशरीर पर डाली गई, उबलते पानी की देग़ में उनके शरीर को डाला गया और शहीद कर दिया गया।

उन्होंने अपने शिष्यों को संदेश दिया था कि गुरु महाराज की मर्जी में रहना है। यहां सरदार भगवंत सिंह रूबी, जगमिंदर सिंह, ज्योतिंद्र सिंह बब्बू, बलबीर सिंह, नवनीत सिंह संदीप, हरजीत सिंह विरदी, जिसको के वरीय मैनेजर मनमोहन सिंह, गुरदीप सिंह लाडी, सरबजीत सिंह, मंजीत सिंह मालटू, त्रिलोचन सिंह, त्रिलोचन सिंह, जसवंत सिंह बुमराह, कुलविंदर सिंह, सतबीर सिंह सोमू, रछपाल सिंह, बूटा सिंह, सुरजीत सिंह, जगतार सिंह, परविंदर सिंह, गुरदयाल सिंह बलबीर सिंह, मनजीत सिंह, प्रधान निशान सिंह आदि ने अपनी सेवाएं दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।