Two-Wheeler Riders in Civil Lines Face Sun Exposure as Shade Structures Removed चौराहों पर धूप में झुलसिए, खोले गए शेड, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsTwo-Wheeler Riders in Civil Lines Face Sun Exposure as Shade Structures Removed

चौराहों पर धूप में झुलसिए, खोले गए शेड

Prayagraj News - सिविल लाइंस क्षेत्र के चौराहों पर टू ह्वीलर चालकों के लिए लगाए गए कपड़े के शेड हटा दिए गए हैं। नगर निगम के अधिकारियों के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। शेड हटाने का कारण आंधी और तेज हवा में शेड उड़ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजSat, 14 June 2025 09:37 PM
share Share
Follow Us on
चौराहों पर धूप में झुलसिए, खोले गए शेड

सिविल लाइंस क्षेत्र के चौराहों पर रेड सिग्नल के दौरान टू ह्वीलर चालकों को फिर धूप में झुलसना होगा। वाहन चालकों को चिलचिलाती धूप से बचाने के लिए चौराहों पर लगाए गए कपड़े के शेड उतार लिए गए हैं। राणा प्रताप चौराहा, लोक सेवा आयोग चौराहा समेत कई चौाराहों से शनिवार को शेड उतार लिए गए। शेड उतार रहे नगर निगम के कर्मचारियों ने बताया कि अधिकारियों के आदेश पर शेड खोले जा रहे हैं। कर्मचारियों ने शेड खोले जाने का कारण नहीं बताया। नगर निगम के अधिकारी भी शेड खोले जाने को लेकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।

एक इंजीनियर ने चौराहों से शेड खोले जाने की पुष्टि की। इंजीनियर के अनुसार, आंधी या तेज हवा में शेड उड़ रहे थे। कई शेड फट गए। शेड की देखरेख करना मुश्किल हो रहा था। इंजीनियर ने साफ किया कि अब शेड नहीं लगाए जाएंगे। नगर निगम ने इंदौर नगर निगम से प्रेरणा लेकर शहर के चौराहों पर पहली बार शेड लगाया था। शहरवासी इसकी सराहना कर रहे थे। खासकर टू ह्वीलर चालकों को शेड से राहत मिल रही थी। पहले तय हुआ था कि शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर शेड लगाए जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।