खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारी में न रहे चूक, बेहतर फीडबैक लेकर जाएं खिलाड़ी : डीएम
खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारी में न रहे चूक, बेहतर फीडबैक लेकर जाएं खिलाड़ी : डीएमखेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारी में न रहे चूक, बेहतर फीडबैक लेकर जाएं खिलाड़ी : डीएमखेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारी...

खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारी में न रहे चूक, बेहतर फीडबैक लेकर जाएं खिलाड़ी : डीएम खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारी को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक 4 से 15 मई तक राजगीर के अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में होगा आयोजन फोटो: खेल बैठक: राजगीर स्थित बिहार खेल विश्वविद्यालय में सोमवार को बैठक में शामील डीएम शशांक शुभंकर व अन्य। राजगीर, निज संवाददाता। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के सफल आयोजन को लेकर सोमवार को बिहार खेल विश्वविद्यालय राजगीर में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी की संयुक्त अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बताया गया कि 4 से 15 मई तक पटना, राजगीर (नालंदा), भागलपुर, गया और बेगूसराय जिलों में खेलों का आयोजन होगा। नालंदा जिले में हॉकी, बॉक्सिंग, तलवारबाजी, कबड्डी और भारोत्तोलन के मुकाबले होंगे। जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों के आवासन, भोजन, सुरक्षा, खेल मैदान की व्यवस्था, पेयजल, सफाई, ट्रांसपोर्टेशन, शौचालय, सीसीटीवी कैमरा और विधि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा करने का भी आदेश दिया। बैठक में नगर आयुक्त दीपक मिश्रा, डीडीसी श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर, एसडीओ कुमार ओमकेश्वर समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। खेलो इंडिया के लिए बिहार भारोत्तोलन टीम घोषित खेलो इंडिया के लिए बिहार भारोत्तोलन टीम घोषित 20 सदस्यीय दल में बालिका और बालक दोनों शामिल राजगीर में 10 मई से होगा यूथ गेम्स का आयोजन राजगीर, निज प्रतिनिधि। आगामी 10 मई से राजगीर में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए बिहार भारोत्तोलन संघ ने 20 सदस्यीय बालक और बालिका टीम की घोषणा कर दी है। बिहार भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार ओझा ने टीम की घोषणा करते हुए यह जानकारी दी। टीम के साथ दो प्रशिक्षक - खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के सहायक कोच रॉकी कुमार और खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर जहानाबाद के कोच गिरिजेश कुमार - तथा दो प्रबंधक - एक्सीलेंस सेंटर राजगीर के मुख्य प्रशिक्षक गुरविंदर सिंह और भागलपुर जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव नीरज राय भी जाएंगे। बालिका वर्ग में पटना, नवादा, सारण, बेगूसराय और सीतामढ़ी की खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें खुशबू कुमारी, रिंकी देवी, रिया सिंह, खुशी जायसवाल, अंशु कुमारी, जनक नंदनी, सुरुचि कुमारी, अदिति कुमारी, निधि कुमारी और वैष्णवी श्रीवास्तव प्रमुख हैं। बालक वर्ग में नवादा, सारण और जहानाबाद के खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें अभय कुमार, आदित्य कुमार (सारण), नीरज कुमार, आदित्य कुमार (जहानाबाद), अनिषेक राज साहिल, अनंत देव, आदित्य राज, अमन मेहता और उज्वल सिंह शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, स्कूल गेम्स फेडरेशन के कोटे से जहानाबाद की मोनिका शर्मा का भी बालिका वर्ग में चयन हुआ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।