Khelo India Youth Games Torch Tour Receives Grand Welcome in Rajgir खेलो इंडिया यूथ गेम्स टॉर्च टूर का राजगीर में हुआ भव्य स्वागत, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsKhelo India Youth Games Torch Tour Receives Grand Welcome in Rajgir

खेलो इंडिया यूथ गेम्स टॉर्च टूर का राजगीर में हुआ भव्य स्वागत

खेलो इंडिया यूथ गेम्स टॉर्च टूर का राजगीर में हुआ भव्य स्वागतखेलो इंडिया यूथ गेम्स टॉर्च टूर का राजगीर में हुआ भव्य स्वागतखेलो इंडिया यूथ गेम्स टॉर्च टूर का राजगीर में हुआ भव्य स्वागतखेलो इंडिया यूथ...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफFri, 18 April 2025 09:56 PM
share Share
Follow Us on
खेलो इंडिया यूथ गेम्स टॉर्च टूर का राजगीर में हुआ भव्य स्वागत

खेलो इंडिया यूथ गेम्स टॉर्च टूर का राजगीर में हुआ भव्य स्वागत 4 से 15 मई तक राजगीर के अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में होगा आयोजन प्रचार रथ में खिलाड़ियों की उपलब्धियां और खेलो इंडिया की थीम का प्रदर्शन फोटो: खेलो इंडिया राजगीर: राजगीर खेल परिसर में खेलो इंडिया के प्रतीकात्मक टॉर्च के साथ कुलपति शिशिर सिन्हा व खिलाड़ी। राजगीर, निज संवाददाता। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 को लेकर निकाली गई जागरुकता टॉर्च टूर प्रचार रथ राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहुंची। बिहार खेल विश्वविद्यालय के कुलपति शिशिर सिन्हा, कुलसचिव रजनीकांत और बिहार खेल अकादमी के निदेशक मिथिलेश कुमार, परीक्षा नियंत्रक निशिकांत तिवारी सहित प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों ने रथ का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि अब खेलों में करियर की अपार संभावनाएं हैं। कुलपति सिन्हा ने बताया कि आगामी 4 से 15 मई तक पटना, नालंदा, गया, बेगूसराय और भागलपुर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन किया जाएगा। कुलसचिव रजनीकांत ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं में खेलों के प्रति चेतना बढ़ती है और उन्हें राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का अवसर मिलता है। राजगीर में पांच प्रतियोगिताएं हॉकी, टेबल टेनिस, कबड्डी, भारोत्तोलन और फेंसिंग आयोजित होंगी। जिला खेल पदाधिकारी शालिनी प्रकाश ने बताया कि खिलाड़ियों के ठहरने, खाने-पीने और अभ्यास से जुड़ी सभी सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। खेलो इंडिया टॉर्च रथ में खेलों की थीम और विभिन्न खिलाड़ियों की उपलब्धियों को दर्शाया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।