New Organization Formed by Rajgir Footpath Vendors Manoj Kumar Singh Elected President स्वरोजगार फुटपाथ दुकानदार संघ के अध्यक्ष बने मनोज सिंह, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsNew Organization Formed by Rajgir Footpath Vendors Manoj Kumar Singh Elected President

स्वरोजगार फुटपाथ दुकानदार संघ के अध्यक्ष बने मनोज सिंह

राजगीर में सूर्यकुंड परिसर में फुटपाथ दुकानदारों की बैठक हुई, जिसमें नालंदा फुटपाथ दुकानदार अधिकार मंच से अलग होकर नया संगठन 'स्वरोजगार फुटपाथ दुकानदार संघ' बनाया गया। मनोज कुमार सिंह को अध्यक्ष चुना...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफTue, 8 April 2025 10:32 PM
share Share
Follow Us on
स्वरोजगार फुटपाथ दुकानदार संघ के अध्यक्ष बने मनोज सिंह

राजगीर, निज संवाददाता। स्थानीय सूर्यकुंड परिसर में मंगलवार को झूला परिसर के फुटपाथ दुकानदारों की बैठक हुई। सभी दुकानदारों ने नालंदा फुटपाथ दुकानदार अधिकार मंच से अलग होकर एक नया संगठन बनाया। जिसका नाम स्वरोजगार फुटपाथ दुकानदार संघ रखा गया। सर्वसम्मति से मनोज कुमार सिंह को इस नए संघ का अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा, मनोज चौधरी उपाध्यक्ष, सौरभ कुमार सैनी सचिव, पप्पू कुमार उपसचिव और अमरेश कुमार पंडित कोषाध्यक्ष चुने गए। नवनियुक्त अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि रोपवे परिसर से हटाए गए दुकानों को वापस उसी जगह पर लगवाने के लिए वे पुरजोर प्रयास करेंगे और जरूरत पड़ने पर कानूनी मदद भी लेंगे। मौके पर दयानंद कुमार, मोहन कुमार, शैलेंद्र कुमार, विपिन साव, मुनि देवी, लीला देवी, अशोक सिंह आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।