Quiz Competition Held at Rajgir Zoo Safari on World Environment Day विश्व पर्यावरण दिवस पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsQuiz Competition Held at Rajgir Zoo Safari on World Environment Day

विश्व पर्यावरण दिवस पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

राजगीर जू-सफारी में वनरक्षिों व कर्मचारियों ने लिया भाग विश्व पर्यावरण दिवस पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन विश्व पर्यावरण दिवस पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफTue, 3 June 2025 07:32 PM
share Share
Follow Us on
विश्व पर्यावरण दिवस पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

राजगीर जू-सफारी में वनरक्षिों व कर्मचारियों ने लिया भाग राजगीर, निज संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजगीर जू-सफारी में जागरूकता बढ़ाने के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सफारी के वनरक्षियों व कर्मचारियों ने उत्साह से भाग लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। प्रतभागियों ने पर्यावरण पर आधारित प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी जानकारी और प्रतिबद्धता को प्रकट किया। विजय प्रतिभागियों को 5 जून को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को 05 जून को सम्मानित किया जाएगा। पहले स्थान पर अजय कुमार वर्मा, सौरभ कुमार और सुनील कुमार, दूसरे स्थान पर हेमंत कुमार सुधांशु, चंदन कुमार और विक्की कुमार तो तीसरे स्थान पर बबन कुमार, दुर्गा कुमार व अनुस मंसूरी रहें।

इस आयोजन में सहायक वन संरक्षक अरविंद कुमार, पशु चिकित्सा डॉ. दलीप कुमार बैठा एवं डॉ. विक्रम कुमार, क्षेत्र पदाधिकारी खुशबू एवं शिवम सिन्हा, वनपाल निरंजन कुमार ने कर्मचारियों के सक्रिय सहभागिता की सराहना की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।