गर्मी की छुट्टियों में राजगीर बना सैलानियों का हॉट स्पॉट
गर्मी की छुट्टियों में राजगीर बना सैलानियों का हॉट स्पॉटगर्मी की छुट्टियों में राजगीर बना सैलानियों का हॉट स्पॉटगर्मी की छुट्टियों में राजगीर बना सैलानियों का हॉट स्पॉटगर्मी की छुट्टियों में राजगीर...

गर्मी की छुट्टियों में राजगीर बना सैलानियों का हॉट स्पॉट पर्यटकों से गुलजार हुआ अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नगर होटलों से लेकर रोपवे तक दिख रही चहल-पहल फोटो: रोपवे : राजगीर में रोपवे का लुत्फ उठाते लोग। राजगीर, निज संवाददाता। गर्मी की छुट्टियों में सुकून और प्राकृतिक सौंदर्य की तलाश में देशभर से हजारों पर्यटक इन दिनों राजगीर पहुंच रहे हैं। ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों से भरे इस शहर में इन दिनों पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। छोटे-बड़े होटल, धर्मशालाएं, पर्यटक वाहन, दुकानदार और ई-रिक्शा चालकों तक की रोजी-रोटी चमक गई है। पर्यटक बच्चों के साथ गर्मी का आनंद लेने पहुंचे हैं और राजगीर के प्रमुख आकर्षणों नेचर सफारी, जू सफारी, पंच पहाड़ी, वेणुवन विहार, विश्वशांति स्तूप, रोपवे, स्वर्ण भंडार, सप्तर्णी गुफा और पांडव पोखर में खूब भीड़ देखी जा रही है।
गर्म जलकुंडों में स्नान और पंच पहाड़ियों की गोद में बसे मठों-मंदिरों में दर्शन कर पर्यटक आत्मिक और शारीरिक सुकून पा रहे हैं। ग्लास ब्रिज बना सबसे बड़ा आकर्षण: राजगीर नेचर सफारी में स्थित ग्लास स्काई वॉक ब्रिज पर्यटकों की पहली पसंद बन चुका है। हालांकि सीमित टिकट व्यवस्था के कारण सभी को इसका अनुभव नहीं मिल पाता। फिर भी पर्यटकों में इसका क्रेज बना हुआ है। होटल फुल, वाहनों की बुकिंग तेज शहर के छोटे-बड़े सभी होटल और धर्मशालाएं लगभग फुल चल रही हैं। पर्यटक वाहन यूनियन द्वारा निर्धारित रेट पर स्थानीय टूरिस्ट वाहन राजगीर से नालंदा, पावापुरी, बोधगया और ककोलत जलप्रपात जैसे दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करवा रहे हैं। 2000 टिकट रोजाना, रोपवे पर रिकॉर्ड भीड़ रोपवे प्रबंधक दीपक कुमार ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों में पर्यटकों की संख्या दोगुनी हो गई है। मार्च-अप्रैल में जहां रोजाना औसतन 800 टिकट कटते थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 1800 से 2000 हो गई है। बहुत से लोग सीढ़ी मार्ग से चढ़कर रोपवे से वापस भी लौट रहे हैं। धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर भीड़ राजगीर में सभी धर्मों के स्थलों की उपस्थिति के कारण यह स्थल हिन्दू, बौद्ध, जैन और अन्य पंथों के अनुयायियों के लिए खास आकर्षण बना हुआ है। बड़ी संख्या में पर्यटक पावापुरी के जल मंदिर और प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के भग्नावशेष का भ्रमण कर रहे हैं। स्थानीय व्यवसाय को मिली नई ऊर्जा पर्यटकों की आमद से ई-रिक्शा, टांगा, गोदीवाले, खिलौना व पत्थर माला बेचने वाले दुकानदार, मनीहारी व्यवसायी, पार्किंग संचालक, धोबी आदि की कमाई में जबरदस्त उछाल आया है। गर्मी की छुट्टियां राजगीर के पर्यटन कारोबार के लिए संजीवनी साबित हो रही हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।