पुलिस से उलझ गया रिटायर्ड फौजी, गिरफ्तार
परवलपुर सब्जी मंडी के पास पुलिस से की हाथापाई पुलिस से उलझ गया रिटायर्ड फौजी, गिरफ्तार पुलिस से उलझ गया रिटायर्ड फौजी, गिरफ्तार

परवलपुर सब्जी मंडी के पास पुलिस से की हाथापाई परवलपुर, निज संवाददाता। स्थानीय बाजार के सब्जी मंडी के पास गुरुवार की शाम रिटायर्ड फौजी पुलिस से उलझ गया। दोनों के बीच हाथापाई हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की माने तो वह शराब के नशे में था। उसकी पहचान गदायचक गांव निवासी सतीश कुमार के रूप में की गयी है। थानाध्यक्ष पप्पू कुमार सिंह ने बताया कि शाम को चार बजे पुलिस टीम गश्त पर निकली थी। सब्जी मंडी के पास एक बाइक सड़क पर खड़ी थी। पुलिस जवान ने बाइक हटाने के लिए कहा तो वह उलझ गया।
मारपीट की नौबत आ गयी। हंगामे की स्थिति बन गयी। बाद में उसे पकड़कर थाना लाया गया। मेडिकल जांच में उसके शराब पीने की पुष्टि हुई है। शराब पीकर पुलिस से अभद्र व्यवहार करने व सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाकर एफआईआर की गयी है। हालांकि, फौजी का कहना है कि पुलिसे बेवजह उससे गाली-गलौज की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।