राजगीर में संरक्षा संगोष्ठी में सुरक्षा पर हुई चर्चा
राजगीर में संरक्षा संगोष्ठी में सुरक्षा पर हुई चर्चा राजगीर में संरक्षा संगोष्ठी में सुरक्षा पर हुई चर्चाराजगीर में संरक्षा संगोष्ठी में सुरक्षा पर हुई चर्चाराजगीर में संरक्षा संगोष्ठी में सुरक्षा पर...

राजगीर में संरक्षा संगोष्ठी में सुरक्षा पर हुई चर्चा रेलवे के लोको पायलट, चालक व सहचालक की सुरक्षा पर हुआ विचार विमर्श सुरक्षा विधियों, आपदा प्रबंधन, अग्निशमन उपायों पर दिया गया जोर फोटो : राजगीर रेल : राजगीर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को संरक्षा संगोष्ठी में शामिल अधिकारी। राजगीर, निज संवाददाता। रेलवे स्टेशन राजगीर के संयुक्त क्रु लॉबी में शुक्रवार को संरक्षा संगोष्ठी हुई। इसमें मुख्य लोको निरीक्षक, रेलवे चालक, सह चालक की सुरक्षा पर चर्चा की गयी। इसके साथ ही रेल व रेलवे स्टेशनों पर भी सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक करने पर बल दिया गया। संगोष्ठी में विशेषज्ञों ने सुरक्षा विधियों, आपदा प्रबंधन, अग्निशमन उपायों, सुरक्षा तथा कार्यस्थल पर सतर्कता रखने के महत्व पर विचार विर्मश किया।
दानापुर के मुख्य लोको निरीक्षक जेके भाग्य ने कहा कि सुरक्षा केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि एक आदत है। इसे हर व्यक्ति को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। सतर्कता से हम आपदा व किसी अनहोनी से आसानी से बच सकते हैं। हर वक्त हमें संभावित स्थितियों व परिस्थितियों के अनुसार खुद को तैयार रखना चाहिए। मौके पर सुरेंद्र कुमार, पंकज कुमार, संतोष कुमार, सोनु कुमार व अन्य मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।