नालंदा कॉलेज में भारत विभाजन की परिस्थितियों विषय पर आज सेमिनार
नालंदा कॉलेज में भारत विभाजन की परिस्थितियों विषय पर आज सेमिनार नालंदा कॉलेज में भारत विभाजन की परिस्थितियों विषय पर आज सेमिनारनालंदा कॉलेज में भारत विभाजन की परिस्थितियों विषय पर आज सेमिनारनालंदा...

नालंदा कॉलेज में भारत विभाजन की परिस्थितियों विषय पर आज सेमिनार मुजफ्फरपुर समेत अन्य विश्वविद्यालयों के शिक्षाविद करेंगे विचार व्यक्त फोटो : नालंदा कॉलेज : नालंदा कॉलेज में सोमवार को सेमिनार की जानकारी देते प्राचार्य प्रो. डॉ. रामकृष्ण परमहंस व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नालंदा कॉलेज में मंगलवार को ‘भारत विभाजन की परिस्थितियां विषय पर एक दिवसीय सेमिनार होगा। इस शैक्षणिक आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत के विभाजन के ऐतिहासिक, सामाजिक और राजनीतिक परिप्रेक्ष्य की गहन जानकारी देना है। आयोजक इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ. रत्नेश अमन ने नालंदा कॉलेज में सोमवार को इसकी जानकारी दी। कहा इसमें इतिहास के कई जाने-माने विद्वान भाग लेंगे।
मगध विश्वविद्यालय के पूर्व इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. पियूष कमल सिन्हा तथा मुजफ्फरपुर विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के प्राध्यापक डॉ. शिवेश कुमार समेत कई शिक्षाविद अपने विचार व्यक्त करेंगे। प्राचार्य प्रो. डॉ. रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि यह संगोष्ठी छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी होगी। इसके माध्यम से उन्हें भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि, कारण, प्रभाव और उससे जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों को जानने का अवसर मिलेगा। संगोष्ठी में कॉलेज के शिक्षकगण, शोधार्थी एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।