Severe Heatwave Affects Daily Life Temperatures Soar to 42 C सूरज उगल रहा आग, गर्मी से जनजीवन प्रभावित  , Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsSevere Heatwave Affects Daily Life Temperatures Soar to 42 C

सूरज उगल रहा आग, गर्मी से जनजीवन प्रभावित 

सूरज उगल रहा आग, गर्मी से जनजीवन प्रभावित सूरज उगल रहा आग, गर्मी से जनजीवन प्रभावित

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफMon, 2 June 2025 09:36 PM
share Share
Follow Us on
सूरज उगल रहा आग, गर्मी से जनजीवन प्रभावित 

सूरज उगल रहा आग, गर्मी से जनजीवन प्रभावित दोपहर में सड़क और बाजारों में पसर जाता है सन्नाटा बहुत जरूरी काम रहने पर ही लोग निकलते हैं घरों से बाहर चेवाड़ा, निज संवाददाता। देह जला देने वाली गर्मी से जनजीवन काफी प्रभावित है। खासकर दोपहर में सड़क और बाजारों में सन्नाटा पसर जाता है। लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाते हैं। बढ़ती गर्मी के कारण लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। रविवार को सुबह सात बजे से ही तापमान 24 डिग्री पर पहुंच गया। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे तापमान चढ़ता गया। 10 बजे तक 38 तो एक बजे 42 डिग्री तक तापमान पहुंच गया।

तापमान में बढोत्तरी और पछुआ हवा लोगों को झुलसाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। भीषण गर्मी में कूलर और पंखे से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। चिलचिलाती गर्मी में बहुत जरूरी काम रहने पर ही लोग घरों से बाहर निकल पाते हैं। नगर पंचायत के आम्बेडकर चौक पर दोपहर में सन्नाटा पसर जाता है। गर्मी के कारण वाहनों की आवाजाही भी काफी कम होती है। गर्मी के कारण बाजारों में खरीदारोन की चहलकदमी भी काफी कम हो गयी है। इसका असर दुकानदारों के कारोबार पड़ रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।