चाकू से गोदकर किशोर की हत्या, मौसेरा भाई जख्मी
चाकू से गोदकर किशोर की हत्या, मौसेरा भाई जख्मीचाकू से गोदकर किशोर की हत्या, मौसेरा भाई जख्मीचाकू से गोदकर किशोर की हत्या, मौसेरा भाई जख्मीचाकू से गोदकर किशोर की हत्या, मौसेरा भाई जख्मी

चाकू से गोदकर किशोर की हत्या, मौसेरा भाई जख्मी प्रेम-प्रसंग में घटना को अंजाम देने की हो रही चर्चा अस्थावां थाना क्षेत्र के लखनु बिगहा गांव की घटना गिरियक थाना क्षेत्र के तरोखर गांव का रहने वाला था किशोर तीन दिन पहले ही अपने मौसा के घर आया था चुलिहारी गांव पुलिस व परिजन बता रहें पुराना विवाद, एक आरोपित धराया फोटो: अस्थावां हत्या-बिहारशरीफ सदर अस्पताल में सोमवार को रोते-बिलखते मृतक के परिजन। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अस्थावां थाना क्षेत्र के लखनु बिगहा गांव के पास रविवार की रात बदमाशों ने दो किशोरों को चाकुओं से गोद दिया। इलाज के क्रम में सोमवार की सुबह एक की मौत हो गयी।
उसका मौसेरा भाई गंभीर रूप से जख्मी है। चर्चा है कि प्रेम-प्रसंग में घटना को अंजाम दिया गया है। हालांकि, परिजन व पुलिस इसे पुराना विवाद बता रहे हैं। तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर की गयी है। इनमें से दो नाबालिग हैं। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान गिरियक थाना क्षेत्र के तरोखर गांव निवासी 14 वर्षीय प्रीतम कुमार के रूप में की गयी है। जख्मी चुलिहारी गांव निवासी संजीत कुमार के पुत्र 15 वर्षीय चंदन कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। प्रीतम बचपन से ही परिवार के साथ लुधियाना में रहता था। तीन दिन पहले ही अपने मौसा के घर चुलिहारी गांव आया था। चंदन का था अफेयर : ग्रामीणों की माने तो चंदन का किसी लड़की से अफेयर था। रविवार को वह उससे मिलने के लिए गया था। साथ में अपने मौसेरे भाई को भी ले गया था। लड़की के परिजनों को उनके पहुंचने की भनक लग गयी। चार-पांच लड़कों ने दोनों को पकड़ लिया। उन्हें पकड़कर खेत में ले गये। वहां ले जाकर दोनों को चाकुओं से गोद दिया। दोनों को मरा समझकर सभी बदमाश भाग गये। क्या कहते हैं परिजन : चंदन के पिता ने बताया कि दोनों लड़के गांव के ही एक अन्य लड़के के साथ खाने-पीने के लिए लखनु बिगहा गांव के पास गये थे। वहां चार-पांच लड़कों ने उन्हें घेर लिया और चाकुओं से गोद दिया। गांव की जो लड़का उनके साथ गया था, वह भागकर आया तो घटना की जानकारी हुई। उसके बाद परिवार के कई लोग घटनास्थल पर पहुंचे। वहां दोनों लड़के लहुलुहान पड़े थे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के क्रम में प्रीतम की मौत हो गयी। आपसी विवाद में हुई मारपीट : सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि रविवार की देर शाम थानाध्यख को लखनु बिगहा गांव के पास बच्चों के बीच आपसी विवाद में मारपीट की सूचना मिली थी। पुलिस पहुंची तो पता चला कि चाकू लगने से दो किशोर जख्मी हैं। दोनों को बिहारशरीफ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह में इलाज के दौरान एक की मौत हो गयी। रात को ही जख्मी के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। दोनों नाबालिग की तलाश जारी है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।