ट्रैक्टर के धक्के से रिटायर्ड बैंक मैनेजर की मौत
सारे थाना क्षेत्र के भिखनी बिगहा गांव के पास हुआ हादसा ट्रैक्टर के धक्के से रिटायर्ड बैंक मैनेजर की मौत ट्रैक्टर के धक्के से रिटायर्ड बैंक मैनेजर की मौत

सारे थाना क्षेत्र के भिखनी बिगहा गांव के पास हुआ हादसा फोटो: अस्थावां मौत-सारे थाना क्षेत्र के भिखनी बिगहा गांव के पास हादसे के बाद पुलिस व ग्रामीणों की भीड़। अस्थावां, निज संवाददाता। सारे थाना क्षेत्र के भिखनी बिगहा गांव के पास शुक्रवार को जिराईन-ओंदा सड़क पर अनियंत्रित ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार रिटायर्ड बैंक मैनेजर की मौत हो गयी। मृतक भिखनी बिगहा गांव निवासी 65 वर्षीय उमेश प्रसाद हैं। परिजनों ने बताया कि वे भूमि विकास बैंक के मैनेजर के पद से रिटायर हुए थे। उसके बाद से गांव में ही रहते थे। परिजनों की माने तो वे बाइक से अस्थावां बाजार गये थे।
वहां से वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी अज्ञात ट्रैक्टर उन्हें कुचलते हुए भाग निकला। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने गांववालों को हादसे की सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। उनका शव सड़क किनारे पड़ा था। बाइक अलग गिरी हुई थी। उनका हेलमेट टूट गया था। हादसे की सूचना पाकर सर्किल इंस्पेक्टर साकेत, सारे थानाध्यक्ष रितुरंजन, अस्थावां थानाध्यक्ष लालमणि दुबे, जिप सदस्य पंकज कुमार, मुखिया सुरेन्द्र कुमार, जदयू नेता त्रिनयन कुमार मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वाहन व उसके चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।