अस्थावां व सारे थाना क्षेत्र में हुआ शस्त्रों का सत्यापन
अस्थावां में शस्त्र लाइसेंसधारियों का सत्यापन किया गया। सीओ रवीन्द्र चौपाल ने बताया कि समय-समय पर यह प्रक्रिया होती है। अस्थावां थानाध्यक्ष ने बताया कि 45 लाइसेंसधारियों में से 35 का सत्यापन किया गया।...
Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफWed, 18 June 2025 05:25 PM

अस्थावां, निज संवाददाता। सारे व अस्थावां थानों में शस्त्रों का सत्यापन किया गया। सीओ रवीन्द्र चौपाल ने बताया कि शस्त्र लाइसेंसधारियों का समय-समय पर सत्यापन किया जाता है। अस्थावां थानाध्यक्ष लालमुनी दुबे ने बताया कि थाना क्षेत्र में 45 लाइसेंसधारी हैं। इनमें से 35 शस्त्रों का सत्यापन किया गया है। सारे थानाध्यक्ष रितु रंजन ने बताया कि थाना क्षेत्र में 10 लाइसेंसधारी हैं। इनमें से 8 का सत्यापन मंगलवार को किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।