Youth in Nalanda Trained as Health Ambassadors to Raise AIDS Awareness रिवाइज : एड्स पर स्वास्थ्य दूत बनकर जागरूकता फैलाएंगे जिले के युवा, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsYouth in Nalanda Trained as Health Ambassadors to Raise AIDS Awareness

रिवाइज : एड्स पर स्वास्थ्य दूत बनकर जागरूकता फैलाएंगे जिले के युवा

एड्स पर स्वास्थ्य दूत बनकर जागरूकता फैलाएंगे जिले के युवाएड्स पर स्वास्थ्य दूत बनकर जागरूकता फैलाएंगे जिले के युवाएड्स पर स्वास्थ्य दूत बनकर जागरूकता फैलाएंगे जिले के युवा

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफThu, 12 June 2025 09:02 PM
share Share
Follow Us on
रिवाइज : एड्स पर स्वास्थ्य दूत बनकर जागरूकता फैलाएंगे जिले के युवा

एड्स पर स्वास्थ्य दूत बनकर जागरूकता फैलाएंगे जिले के युवा राजकीय डिग्री कॉलेज में रेड रिबन क्लब का जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न विशेषज्ञों ने छात्रों को दिए महत्वपूर्ण टिप्स फोटो: प्रशिक्षण: राजगीर डिग्री कॉलेज में गुरुवार को प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करती प्राचार्य डॉ. मुसर्रत जहां व अन्य। राजगीर, निज प्रतिनिधि। एड्स जैसी गंभीर बीमारी पर समाज में व्याप्त चुप्पी को तोड़ने और रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का बीड़ा अब नालंदा के युवा उठाएंगे। जिले के सात प्रमुख कॉलेजों के 30 छात्र-छात्राओं को 'पियर एजुकेटर' के रूप में प्रशिक्षित किया गया है, जो अपने-अपने क्षेत्रों में स्वास्थ्य दूत के रूप में काम करेंगे।

यह महत्वपूर्ण जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर बुधवार को राजगीर राजकीय डिग्री कॉलेज में बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति और रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्या डॉ. मुसर्रत जहां और एड्स नियंत्रण समिति के असीम झा ने संयुक्त रूप से किया। प्राचार्या डॉ. मुसर्रत जहां ने कहा कि मानव का सबसे बड़ा धन उसका स्वास्थ्य है और युवाओं का यह दायित्व है कि वे एड्स जैसी गंभीर बीमारियों के बारे में समाज को जागरूक करें। असीम झा ने बताया कि पियर एजुकेटर एचआईवी संक्रमण को रोकने और स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसी उद्देश्य से बिहार के सभी 38 जिलों में यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मौके पर डॉ. कामना, डॉ. शारदा कुमारी, डॉ. आसिया, डॉ. कुमार सोनू शंकर, डॉ. जवाहर मंडल आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।