Brahmapur Mahotsav Celebrates Local Excellence at Gauri Shankar College ब्रह्मपुर महोत्सव में गणमान्य लोगों का किया गया सम्मान, Buxar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsBrahmapur Mahotsav Celebrates Local Excellence at Gauri Shankar College

ब्रह्मपुर महोत्सव में गणमान्य लोगों का किया गया सम्मान

रघुनाथपुर में गौरी शंकर महाविद्यालय परिसर में ब्रह्मपुर महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि उद्धव प्रपन्नाजी महाराज, जीवन कुमार और अन्य विशिष्ट व्यक्ति उपस्थित रहे। क्षेत्र के कई महानुभावों...

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरThu, 5 June 2025 09:17 PM
share Share
Follow Us on
ब्रह्मपुर महोत्सव में गणमान्य लोगों का किया गया सम्मान

रघुनाथपुर। गौरी शंकर महाविद्यालय परिसर में ब्रह्मपुर महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दियारांचल पीठाधीश्वर उद्धव प्रपन्नाजी महाराज व बिहार विधान परिषद के सदस्य जीवन कुमार, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पीएस पांडेय उपस्थित रहे। ब्रह्मपुर महोत्सव में क्षेत्र के विशिष्ट महानुभावों को सम्मानित किया गया। जिसमें लेफ्टिनेंट जनरल एसके सिंह (सेवानिवृत्त) लेफ्टिनेंट कर्नल राणा प्रताप सिंह, ब्यूरो चीफ डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा, अजित कुमार दूबे, डॉ. आचार्य चिंताहरण पांडेय को भी सम्मानित किया गया। ब्रह्मपुर महोत्सव के संस्थापक व संयोजक वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. आचार्य धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि ब्रह्मपुर प्रक्षेत्र के अपने हुनर को किसी भी क्षेत्र में लोहा मनवाने वाले हर किसी को सम्मानित करना ही अपने आपमें एक गौरव गाथा है।

हर साल ब्रह्मपुर महोत्सव का आयोजन होगा। वहीं, क्षेत्र के विकास के लिए मंच से आवाज उठाएंगे। साथ ही, समाज और देश के हर क्षेत्र के विशिष्ट व्यक्ति को सम्मानित किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।