Buxar Municipal By-Election 2025 No Nominations Yet Amid Growing Interest नप चुनाव के लिए छह ने कटायी नाजीर रसीद, Buxar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsBuxar Municipal By-Election 2025 No Nominations Yet Amid Growing Interest

नप चुनाव के लिए छह ने कटायी नाजीर रसीद

बक्सर नगर पालिका उप निर्वाचन 2025 के लिए चौथे दिन कोई नामांकन नहीं हुआ है। उपमुख्य पार्षद और वार्ड पार्षद के रिक्त पदों के लिए अंतिम दिनों में नामांकन की उम्मीद है। अब तक तीन उम्मीदवारों ने उपमुख्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरSat, 31 May 2025 10:57 PM
share Share
Follow Us on
नप चुनाव के लिए छह ने कटायी नाजीर रसीद

बक्सर, हिप्र। नगर पालिका उप निर्वाचन 2025 के लिए चौथे दिन भी कोई नामांकन की सूचना नहीं है। उम्मीद की जा रही है कि उपमुख्य पार्षद व वार्ड पार्षद के एक रिक्त पद के लिए अंतिम दिनों में नामांकन की होड़ मचेगी। हालांकि अबतक उपमुख्य पार्षद पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने नाजीर रसीद कटायी है। शनिवार यानी चौथे दिन संजू देवी ने उपमुख्य पार्षद पद के लिए नाजीर रसीद कटाया। इससे पहले बेबी देवी और अंजली देवी ने उपमुख्य पार्षद पद के लिए नाजीर रसीद कटाया है। वहीं वार्ड संख्या 20 में रिक्त पड़े वार्ड पार्षद पद के लिए रेनू देवी, सपना देवी व हिना परवीन ने दिलचस्पी दिखाते हुए नाजीर रसीद कटाया है।

उपमुख्य पार्षद के लिए एक हजार और वार्ड पार्षद के लिए पांच सौ रुपये की नाजीर रसीद काटी जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।