रघुभूमि से तपोभूमि तक यात्रा से धार्मिक-सांस्कृतिक गरिमा को नई ऊर्जा
बक्सर में 'रघुभूमि से तपोभूमि तक' यात्रा शुक्रवार को संपन्न हुई। यह यात्रा अयोध्या से शुरू होकर बक्सर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने प्राचीन हनुमान मंदिर में आरती की। भाजपा नेत्री वर्षा पांडेय ने कहा कि...

आरती बक्सर केवल एक नगर नहीं, बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक चेतना है अच्युत प्रपन्नाचार्यजी महाराज के आशीर्वचनों के साथ यात्रा का समापन फोटो संख्या-17, कैप्सन- शुक्रवार को गोलम्बर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेतीं भाजपा नेत्री वर्षा पांडेय व अन्य। बक्सर, निज संवाददाता। त्रेतायुगीन स्मृतियों और आध्यात्मिक विरासत से जुड़ी ‘रघुभूमि से तपोभूमि तक यात्रा शुक्रवार को परंपरानुसार संपन्न हुई। यात्रा अयोध्या से प्रारंभ होकर बक्सर पहुंची। जहां श्रद्धालुओं का स्वागत गोलंबर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में भगवान राम, लक्ष्मण और महर्षि विश्वामित्र की प्रतीकात्मक आरती के साथ किया गया। बसांव मठिया में पूज्य पीठाधीश्वर अच्युत प्रपन्नाचार्यजी महाराज के आशीर्वचनों के साथ यात्रा का समापन हुआ।
इस भव्य यात्रा का सफल संचालन समाजसेवी और भाजपा नेत्री वर्षा पाण्डेय के नेतृत्व में हुआ। यात्रा में विहिप के अरविन्द सिंह, जगदीशचंद्र पाण्डेय, ईश्वर दयाल, राजेन्द्र पाण्डेय, टिंकू सिंह, विकास मिश्रा, निलय उपाध्याय, श्यामला पाठक, रीना राय, शोभा चौबे, नीलम सहाय, अर्चना वर्मा, माधुरी और सीमा सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में वर्षा पाण्डेय ने कहा कि बक्सर केवल एक नगर नहीं, बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक चेतना और अध्यात्म की तपोभूमि है। मेरी संकल्पबद्ध कोशिश है कि रामायण सर्किट के माध्यम से बक्सर को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठा दिलाई जाए। ताकि, यह भूमि धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक नवजागरण और आध्यात्मिक उन्नयन का केंद्र बनें। इस ऐतिहासिक यात्रा से न केवल परंपरा का पुनरुद्धार हुआ, बल्कि बक्सर की धार्मिक और सांस्कृतिक गरिमा को नई ऊर्जा मिली है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।