संवाद में महिलाएं व किशोरियां खुलकर रखी है अपनी आकांक्षाएं
महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए 50 दिनों से लगातार संवाद कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस दौरान 821 कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जिसमें 1,70,000 से अधिक महिलाएं शामिल हुईं। महिलाएं अपनी समस्याएं और...

अभियान 50 दिनों से लगातार महिला संवाद कार्यक्रम हो रहा है 821 महिला संवाद का सफल कार्यक्रम जिले में हो गया फोटो संख्या-10, कैप्सन- रविवार को राजपुर में महिला संवाद में भाग लेती महिलाएं। बक्सर, हमारे संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं का विचार व सरकारी योजनाओं का लाभ देते हुए उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने का प्रयास लगातार किया ज रहा है। इसके लिए जीविका के सहयोग से महिला संवाद चलाया जा रहा है। यह कार्यक्रम पिछले 50 दिनों से लगातार चल रहा है। जिले में अब तक कुल 821 महिला संवाद कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया जा चुका है। इसमें 1,70,000 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया है।
संवाद के माध्यम से 21,916 आकांक्षाएं दर्ज हुई। इसमें महिलाओं ने अपने विचारों को खुलकर सामने रखा हैं। उक्त आशय की जानकारी जीविका के डीपीएम चंदन कुमार सुमन ने दी। बताया कि इसमें महिलाओं की भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही है। गांवों की महिलाएं, किशोरियां और छात्राएं अब अपनी आवश्यकताओं, समस्याओं और मांगों को खुलकर साझा कर रही हैं। डीपीएम ने बताया कि जीविका के ग्राम संगठन स्तर पर महिलाओं के साथ सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य महिला सशक्तिकरण की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है। ग्रामीण महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ना है। संवाद के माध्यम से महिलाओं की ओर से जो भी आकांक्षाएं सामने आ रही है। उसे संबंधित विभाग को भेज दिया जा रहा है। ताकि इन्हें भविष्य की योजनाओं और स्थानीय विकास नीतियों में शामिल किया जा सके।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।