भाजपा नेता डॉ.राजेश मिश्रा ने किया केंद्रीय मंत्री का स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिक्रमगंज आगमन की तैयारी को लेकर केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे का ब्रह्मपुर में स्वागत किया गया। भाजपा नेता डॉ. राजेश मिश्रा ने पूजा-अर्चना की और कहा कि एनडीए के सभी...

ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिक्रमगंज में आगमन से पूर्व तैयारियों को लेकर कई मंत्रियों दौरा जारी है। बुधवार को केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे का ब्रह्मपुर में आगमन हुआ। जहां भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. राजेश मिश्रा ने अंगवस्त्र एवं फूल माला से स्वागत किया। इसके बाद बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ की पूजा-अर्चना की। डॉक्टर मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री का रोहतास जिले के बिक्रमगंज में आगमन को लेकर तैयारी जोरों-शोरों पर है। भाजपा सहित एनडीए के समस्त नेता एवं कार्यकर्ता एकजुटता के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हैं। कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पहली बार प्रधानमंत्री बिहार के दौरे पर आ रहे हैं।
इस आयोजन को सफल बनने के लिए मैं पूरे बक्सर में भ्रमण कर रहा हूं। ताकि, अधिक से अधिक संख्या में लोग उपस्थित होकर लोकप्रिय प्रधानमंत्री के भाषण को सुनें। विदित हो कि, डॉक्टर मिश्रा समर्थकों के साथ बक्सर से ब्रह्मपुर पहुंच केंद्रीय मंत्री का स्वागत किए। इस अवसर पर जदयू नेता मनोज उपाध्याय, रोहित ओझा, अधिवक्ता मोहित ओझा, दिनेश मिश्रा, संतोष पाण्डेय, जगलाल सिंह, पिंकू ओझा, मुन्नी पाण्डेय, बाला पाण्डेय, सुशील मिश्रा, भाजपा नेता लवकुश मिश्रा, रंजीत सिंह कुशवाहा, अश्विनी सिन्हा, अनमोल राय, मुकेश सिंह पिंटू, जयशंकर सिंह यादव, आलम खान, प्रदीप यादव, शिक्षक नेता अश्विनी ओझा, समाजसेवी शैलेश श्रीराम ओझा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।