पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया
Gonda News - रुपईडीह में पुलिस ने एक एनबीडब्ल्यू वारंटी सर्वेश कुमार पांडेय को गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेशी के दौरान अनुपस्थिति के चलते एनबीडब्ल्यू वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक...
Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडाWed, 28 May 2025 09:46 PM

रुपईडीह। पुलिस ने बुधवार को क्षेत्र के एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि पेशी के दौरान कोर्ट पर उपस्थित न होने के चलते कुटुम्ब न्यायालय /कोर्ट ने क्षेत्र के सर्वेश कुमार पांडेय पुत्र राधेश्याम पांडेय निवासी हिसाब तिवारी पुरवा छितौनी के विरुद्ध एनबीडब्ल्यू वारंट जारी किया। जिस पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। इसमें उप निरीक्षक संजीव चौहान व हेड कांस्टेबल विनोद कुमार पांडेय रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।