Tragic Death of National Level Hockey Player Ankit Pandey Found Hanging in Rental Home फंदे पर लटका मिला हाकी खिलाड़ी का शव, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsTragic Death of National Level Hockey Player Ankit Pandey Found Hanging in Rental Home

फंदे पर लटका मिला हाकी खिलाड़ी का शव

Lucknow News - - गोमतीनगर में हुसड़िया चौराहे के पास किराए के मकान में फंदे पर लटका मिला फंदे पर लटका मिला हाकी खिलाड़ी का शव

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊWed, 28 May 2025 10:15 PM
share Share
Follow Us on
फंदे पर लटका मिला हाकी खिलाड़ी का शव

हुसड़िया चौराहे के पास किराए के मकान में रहने वाले हाकी खिलाड़ी 25 वर्षीय अंचित पांडेय का शव फंदे पर लटका मिला। पोस्टमार्टम हाउस पहुंची अंचित की मौसी ने दावा किया कि उनका भांजा अंडर 16, अंडर 19 का राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी रहा है। स्वास्थ्य कारणों से कुछ साल से हाकी छोड़कर वह सिविल परीक्षा की तैयारी कर रहा था। अंचित पांडेय मूल रूप से प्रयागराज के धूमनगंज नीमसराय के रहने वाले थे। यहां हुसड़िया के पास करीब दो साल से एक किराए के मकान में रहते थे। बुधवार सुबह उनके कमरे में फंदे से उनका शव लटका मिला। यह देख पड़ोस में रहने वाले एक अन्य छात्र ने पुलिस कंट्रोल रूम और मकान मालिक को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने कमरे से मिले मोबाइल से अंचित के परिवारीजन को सूचना दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। एडीसीपी पूर्व पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मोबाइल को कब्जे में ले लिया गया है। कॉल डिटेल्स की जांच की जा रही है। परिवारीजन ने कोई लिखित में आरोप नहीं लगाया है। आशंका है कि अंचित ने आत्महत्या की है। जांच में जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौके से कोई सुसाइडनोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण फांसी आया है। उधर, दोपहर पोस्टमार्टम हाउस पहुंची अंचित की मौसी राजकुमारी ने बताया कि भांजे के पैर बेड से छू रहे थे। उन्होंने जांच की मांग करते हुए बताया कि भांजा हाकी खेलता था। वह अंडर 16 और 19 का राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी भी रहा है। स्वास्थ्य कारणों से उसने हाकी छोड़ दी थी और सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।