Celebrating the Legacy of Ahilyabai Holkar Panchayat Conference Held in Unnao न्याय और सनातन संस्कृति की प्रतीक थीं अहिल्याबाई: धर्मपाल सिंह, Unnao Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsCelebrating the Legacy of Ahilyabai Holkar Panchayat Conference Held in Unnao

न्याय और सनातन संस्कृति की प्रतीक थीं अहिल्याबाई: धर्मपाल सिंह

Unnao News - उन्नाव में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर जिला पंचायत द्वारा पंचायत सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि धर्मपाल सिंह ने बताया कि अहिल्याबाई नारी शक्ति और न्याय की प्रतीक थीं। सम्मेलन में...

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नावWed, 28 May 2025 10:15 PM
share Share
Follow Us on
न्याय और सनातन संस्कृति की प्रतीक थीं अहिल्याबाई: धर्मपाल सिंह

उन्नाव, संवाददाता। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के उपलक्ष्य में जिला पंचायत की ओर से पंचायत सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि माता अहिल्याबाई न्याय और सनातन संस्कृति की प्रतीक थीं। इन्होंने स्वास्थ्य शिक्षा, महिला और संस्कृतिक विरासतों तथा मंदिरों के पुनर्निर्माण के लिए अनेक काम किए। कब्बाखेड़ा रोड स्थित एक रिसार्ट में आयोजित सम्मेलन में प्रभारी मंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। माता अहिल्याबाई के जीवन चरित्र पर लघु नाटिका की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने कहा कि अहिल्याबाई भारतीय इतिहास की उन नारियों में हैं, जिन्होंने नारी शक्ति, प्रशासनिक दक्षता और धर्म परायणता का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

इतिहास को छिपाया नहीं जा सकता है। माता अहिल्याबाई ने काशी विश्वनाथ, सोमनाथ जैसे ज्योतिर्लिंगों समेत कई मंदिरों का पुनर्निर्माण कराया। उनके आदर्श न्याय प्रिय शासन और उनके इतिहास को घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सभी की है। अब तक पुण्यश्लोक की उपाधि चार लोगों को मिली है। इसमें भगवान विष्णु और अहिल्याबाई होल्कर भी शामिल हैं। यदि किसी को अगली पुण्यश्लोक की उपाधि मिलेगी तो उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम शामिल होगा। समापन के दौरान कार्यक्रम संयोजक और जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह के समर्थकों ने प्रभारी मंत्री को 51 किलो का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, प्रतिनिधि शशांक शेखर सिंह सनी, एमएलसी राम चंद्र सिंह प्रधान, विधायक पंकज गुप्ता, श्रीकांत कटियार, बृजेश रावत, बंबा लाल दिवाकर, आशुतोष शुक्ला, अनिल सिंह, अनुसूचित मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद रावत, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा भानू के अलावा प्रवीण सिंह, अभीत सिंह चौहान, रघुवंश मणि त्रिवेदी, कुश ठाकुर मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।