Monthly Teacher Training Meeting Held in Jhummri Tilaiya for Environmental Awareness पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा के आयोजन का निर्णय, Kodarma Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsMonthly Teacher Training Meeting Held in Jhummri Tilaiya for Environmental Awareness

पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा के आयोजन का निर्णय

झुमरी तिलैया में एकल अभियान अंचल कोडरमा का मासिक आचार्य अभ्यास वर्ग आयोजित हुआ। 30 गांवों की आचार्यों ने भाग लिया। बैठक में पिछले कार्यों की समीक्षा की गई और विश्व पर्यावरण दिवस, गंगा दशहरा के...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाWed, 28 May 2025 10:56 PM
share Share
Follow Us on
पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा के आयोजन का निर्णय

झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। एकल अभियान अंचल कोडरमा का मासिक आचार्य अभ्यास वर्ग शिव मुहल्ला आंगनबाड़ी केंद्र में बुधवार को हुआ। बैठक में 30 गांवों की आचार्यों ने भाग लिया। बैठक में वरिष्ठ कार्यकर्ता संतोष कुमार, बजट विभाग प्रमुख व कोडरमा के अंचल प्रमुख ने पिछले माह की किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। सभी आचार्यों को पाठ्यक्रम के अनुसार विद्यालयों चलाने और पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा के कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए सभी केंद्र पर आयोजन करने की बात कही गई। साथ में अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रशिक्षक अरविंद कुमार ने वार्षिक परीक्षा की रिजल्ट तैयार कैसे करना है, इसकी विस्तृत जानकारी दी।

साथ ही प्रतिदिन होने वाला आयुष मंत्रालय के द्वारा योगा और हर्बल रेडमी की आभाषी कक्षा में सभी लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की बात कही गई। मौके पर इस वर्ग उपस्थित आचार्य अर्चना देवी ,चिन्ता देवी , ताप्ती सेन, रिया सिन्हा,ललिता देवी गुड़िया देवी बिनीता देवी बैजन्ती देवी नकुली देवी गुड़िया देवी संगीता कुमारी,आरती देवी,संजू देवी, प्रेमा कुमारी आदि मौजूद थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।