तकनीकी खराबी से 14 घंटे की देरी से गया मुंबई का विमान
Varanasi News - बाबतपुर (वाराणसी) में स्पाइस जेट का विमान तकनीकी खराबी के कारण 14 घंटे की देरी से उड़ा। मंगलवार रात 200 यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा, जिसमें से 35 ने अपनी यात्रा रद्द कर दी। विमान ने...

बाबतपुर (वाराणसी), संवाद। तकनीकी खराबी के चलते मंगलवार रात मुंबई जाने वाला स्पाइस जेट एयरलाइंस का विमान 14 घंटे की देरी से बुधवार दोपहर में रवाना हुआ। इससे विमान के करीब दो सौ यात्री रातभर परेशान रहे। उनकी एयरलाइंसकर्मियों से नोक-झोंक भी हुई। इसी बीच करीब 35 यात्रियों ने अपनी यात्रा रद्द कर दी। विमान एसजी- 508 करीब दौ सौ यात्रियों को लेकर मंगलवार रात 11.15 बजे मुम्बई के लिए उड़ान भरने के लिए तैयार था। तभी चालक दल को विमान में तकनीकी खराबी की जानकारी हुई। इसके बाद विमान को ग्राउंड कर यात्रियों को टर्मिनल भवन में बैठाया गया। चालक दल ने खराबी की जानकारी एयरलाइंस कम्पनी के अधिकारियों को दी।
इस दौरान इंजीनियरों की टीम देर रात तक खराबी दूर करने में प्रयास में जुटी रही। बुधवार सुबह दिल्ली से विमान के खराब हो चुके पार्ट्स को मंगाया गया। तकनीकी खराबी दूर होने के बाद विमान ने 14 घंटे की देरी से बुधवार दोपहर 1.40 बजे उड़ान भरी। इस बीच 35 यात्रियों ने अपना टिकट कैंसिल करा दिया। विमान से 165 यात्री मुम्बई गए। इस सम्बंध में स्पाइसजेट के स्थानीय प्रबंधक राजेश सिंह ने बताया कि विमान के कुछ पार्ट्स बदलने थे, जो उपलब्ध नहीं थे। इन्हें बुधवार सुबह दिल्ली से मंगाया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।