जनता दरबार में निपटे जमीन विवाद के 10 मामले
शनिवार को सिमरी थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान जमीन विवाद से संबंधित 20 मामलों की सुनवाई की गई, जिसमें 10 मामलों का निष्पादन किया गया। भीड़ ज्यादा होने के...

फोटो संख्या-15, कैप्सन- शनिवार को सिमरी थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनते थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय व सीओ। सिमरी, एक प्रतिनिधि। स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें जमीन विवाद से संबंधित मामलों का निराकरण के लिए दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं गई। जनता दरबार में अंचल क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से दर्जनों फरियादी जुटे थे। जिससे थाना परिसर में काफी गहमागहमी का माहौल कायम था। मौके पर सीओ भगवतीशंकर पाण्डेय व थानाध्यक्ष कमलनयन पाण्डेय मौजूद थे। देर शाम तक चले जनता दरबार में जमीन विवाद से संबंधित कुल 20 मामलों को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया था।
दोनों पक्षों का दावा सुनने के बाद आवश्यक कागजातों का अवलोकन कर कुल 10 मामलों का निष्पादन किया गया। जनता दरबार में अन्य दिनों की अपेक्षा फरियादियों की अधिक भीड़ जुटी थी। कुछ मामलों का निष्पादन दोनों पक्षों के उपस्थित नहीं रहने और जरूरी कागजात उपलब्ध नहीं रहने के चलते नहीं हो सका। इसके लिए आगे की तारीख निर्धारित की गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।