Raghunathpur Rail Committee Urges Delhi Government for Train Stop and Line Construction दिल्ली के मंत्री से मिले रेल यात्री कल्याण समिति के संयोजक, Buxar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsRaghunathpur Rail Committee Urges Delhi Government for Train Stop and Line Construction

दिल्ली के मंत्री से मिले रेल यात्री कल्याण समिति के संयोजक

ब्रह्मपुर में रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव और बलिया से रघुनाथपुर के बीच रेल लाइन निर्माण की मांग को लेकर रघुनाथपुर रेल यात्री कल्याण समिति के मंडल संयोजक नागेन्द्र मोहन सिंह ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरSun, 8 June 2025 08:18 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली के मंत्री से मिले रेल यात्री कल्याण समिति के संयोजक

ब्रह्मपुर। रघुनाथपुर स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव, अमृत योजना के तहत धीमी गति से हो रहे कार्य व बलिया से रघुनाथपुर के बीच रेल लाइन निर्माण के मामले को लेकर रघुनाथपुर रेल यात्री कल्याण समिति के मंडल संयोजक नागेन्द्र मोहन सिंह ने रविवार को दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ पकंज कुमार सिंह से मुलाकात कर मांगों से सम्बंधित पत्र सौपा। बता दें कि दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ पंकज कुमार सिंह का गृह स्टेशन रघुनाथपुर ही हैं। रघुनाथपुर रेलयात्री कल्याण समिति स्टेशन के विकास व एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के साथ साथ भृगुनाथ बलिया से बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ तक यूपी बिहार को सीधे रेल लाइन से जोड़ने को लेकर पिछले कई वर्षों से संघर्षरत हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।