Severe Heat Wave Disrupts Daily Life and Water Supply in Dumraon प्रचंड गर्मी से पेयजल संकट ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, Buxar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsSevere Heat Wave Disrupts Daily Life and Water Supply in Dumraon

प्रचंड गर्मी से पेयजल संकट ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

डुमरांव में प्रचंड गर्मी और लू से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है। सुबह 9 बजे से बाजार सुनसान हो जाता है और 11 बजे तक दुकानों के शटर गिरने लगते हैं। पानी की कमी से लोग परेशान हैं और स्कूल जाने वाले...

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरSat, 14 June 2025 09:18 PM
share Share
Follow Us on
प्रचंड गर्मी से पेयजल संकट ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

डुमरांव। प्रचंड गर्मी और लू से लोगों की दिनचर्या अस्तव्यस्त हो गई है। सुबह 9 बजे से ही बाजार में सन्नाटा पसर जाता है। वहीं, 11 बजते-बजते दुकान के शटर भी गिरने लगते हैं। इस दौरान लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी से चापाकल के पानी का लेयर नीचे चले जाने से पानी आना बंद हो गया है। जिससे लोगों को पेयजल के लिए मशक्कत करनी पड़ ही है। वहीं, गर्मी से स्कूली बच्चों को भी परेशानी हो रही है। हालांकि, स्कूल सुबह का है। लेकिन, छुट्टी के बाद उन्हें कड़ी धूप से होकर घर जाना पड़ता है।

अभिभावकों की ओर से मांग होने लगी है कि भीषण गर्मी को देखते हुए सरकारी स्कूलों की तरह ही निजी स्कूलों पर भी अंकुश लगाने चाहिए। सुबह 9 बजे के बाद स्कूल में छुट्टी कर देना चाहिए। अभिभावक कहते हैं कि मजबूरी में बच्चों को स्कूल भेजना पड़ता है। ताकि, कोर्स पूरा करने में में पीछे न छूट जाएं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।