Tributes Paid to Martyr Sunil Yadav During Final Rites in Buxar ऑपरेशन सिंदूर के शहीद को कांग्रेस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, Buxar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsTributes Paid to Martyr Sunil Yadav During Final Rites in Buxar

ऑपरेशन सिंदूर के शहीद को कांग्रेस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

बक्सर में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान घायल हुए और इलाज के दौरान शहीद सुनील यादव का अंतिम संस्कार हुआ। जिला कांग्रेस कमेटी के निलंबित अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सुनील...

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरSun, 8 June 2025 08:21 PM
share Share
Follow Us on
ऑपरेशन सिंदूर के शहीद को कांग्रेस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

बक्सर। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जख्मी और इलाज के दौरान शहीद हुए सुनील यादव के अंतिम संस्कार में जिला कांग्रेस कमेटी के निलंबित अध्यक्ष डॉ.मनोज पांडेय के नेतृत्व में चौसा के नरबतपुर में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। डॉ.पांडेय ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि बक्सर के लाल ने भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्योछावर किया है। उनकी कुर्बानी देश को मजबूत एवं सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। वहीं, प्रदेश प्रतिनिधि डॉ.प्रमोद ओझा ने कहा कि सुनील यादव भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। हमें उनकी शहादत पर गर्व है।

इस मौके पर त्रिलोकीनाथ मिश्रा, संजय पांडेय, रोहित उपाध्याय, भोला ओझा, विनय कुमार सिंह, त्रियोगी नारायण मिश्रा, वीरेंद्र राम, संजय दुबे, कुमकुम देवी, रूनी देवी, जयराम राम, अभय मिश्रा सहित दर्जनों लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सुनील यादव अमर रहे के नारे लगाए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।