Youth Congress Prepares for Upcoming Elections Focus on Education Justice in Buxar सरकार बनने पर शिक्षा व्यवस्था को ठीक किया जाएगा, Buxar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsYouth Congress Prepares for Upcoming Elections Focus on Education Justice in Buxar

सरकार बनने पर शिक्षा व्यवस्था को ठीक किया जाएगा

बक्सर में युवा कांग्रेस के द्वारा शिक्षा न्याय संवाद का आयोजन किया गया। पंकज उपाध्याय ने कहा कि युवा आगामी चुनाव के लिए तैयार हैं। मुख्य अतिथि धनेन्द्र साहू ने भी युवा कांग्रेस के काम की सराहना की।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरThu, 15 May 2025 09:52 PM
share Share
Follow Us on
सरकार बनने पर शिक्षा व्यवस्था को ठीक किया जाएगा

शिक्षा न्याय संवाद बक्सर के युवा कमर कस कर आगामी चुनाव के लिए तैयार प्रभारी शाहिद ने कहा कि युवा कांग्रेस में मजबूती से काम करें फोटो संख्या-20, कैप्सन- गुरुवार को नगरभवन में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उद्धघाटन करते पंकज उपाध्याय व अन्य। बक्सर, निज संवाददाता। स्थानीय स्टेशन रोड स्थित नगर भवन में बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में शिक्षा न्याय संवाद का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि धनेन्द्र साहू पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ और युवा कांग्रेस के बिहार प्रभारी शामिल हुए। कार्यक्रम में उमाशंकर पाण्डेय, आशुतोष त्रिपाठी, सतेंद्र ओझा, नीरज चौबे श्रीधर तिवारी समेत कई मुखिया, पूर्व पार्षद माधव सिंह, मुखिया गगन सिंह, पैक्स अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

कार्यक्रम का संचालन युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण उपाध्याय ने किया। पंकज उपाध्याय ने कहा कि बक्सर के युवा कमर कस कर आगामी चुनाव के लिए तैयार है। युवा कांग्रेस नेता ने कहा कि राहुलजी के विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे। राहुल गांधी ने बिहार के लाचार शिक्षा व्यवस्था को ठीक करने को ठाना है। आगामी दिनों में महागठबंधन कि सरकार बनने पर शिक्षा व्यवस्था को ठीक किया जाएगा। मुख्य वक्ता युवा कांग्रेस के प्रभारी शाहिद ने कहा कि युवा कांग्रेस में मजबूती से काम करें। राहुल गांधी युवाओं को आगे लाना चाहते हैं। बक्सर के प्रभारी रामसिंह चौधरी ने कार्यकर्ताओं के जोश की सराहना करते हुए कहा कि कहा कि आपकी आवाज दिल्ली तक पहुंचाई जाएगी। उमाशंकर पाण्डेय ने अंत में कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।