Body of Missing Man Found Near Railway Factory in Dariyapur सात दिनों से गायब अधेड़ का शव मिला, Chapra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsChapra NewsBody of Missing Man Found Near Railway Factory in Dariyapur

सात दिनों से गायब अधेड़ का शव मिला

दरियापुर में पिछले सात दिनों से लापता 57 वर्षीय काशीनाथ सिंह का शव रेल पहिया कारखाने के पास मिला। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट मकेर थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने शव को उठाकर थाने लाया और मौत...

Newswrap हिन्दुस्तान, छपराTue, 22 April 2025 10:16 PM
share Share
Follow Us on
सात दिनों से गायब  अधेड़ का शव मिला

दरियापुर। विगत सात दिनों से गायब एक अधेड़ का शव स्थानीय पुलिस ने रेल पहिया कारखाना के पास से बरामद किया है।शव की पहचान परसा थाना क्षेत्र के बनौता गांव के 57 वर्षीय काशीनाथ सिंह के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि रेल पहिया कारखाने के पास सड़क किनारे एक शव पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस उसे उठा कर थाने पर लाई। थानाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद ने बताया कि शव मकेर पुलिस को सौंप दिया गया है। मृतक मानसिक रूप से हल्का विक्षिप्त था। छह दिनों पूर्व वह अचानक घर से लापता हो गया था। उसकी गुमशुदगी की प्राथमिकी परिजनों ने मकेर थाने में दर्ज कराई थी। लू लगने से मौत की संभावना व्यक्त की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।