महिलाओं को सीएम ने बनाया आत्मनिर्भर:भारती
जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी की जंबो कमेटी की सूची जारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ भारती मेहता, जिला अध्यक्ष कुसुम देवी व अन्य छपरा, एक संवाददाता। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी ने महिला...

छपरा, एक संवाददाता। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी ने महिला प्रकोष्ठ की नेत्रियों को भी संगठन में अहम भागीदारी सुनिश्चित कर उनके कंधों पर एक मजबूत जिम्मेवारी रविवार को सौंपी है। 82 महिला कार्यकर्ताओं को प्रकोष्ठ के विभिन्न पदों पर मनोनीत कर सर्किट हाउस में उन्हें मनोनयन पत्र सौपा गया। अब इस प्रकोष्ठ में भी महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कर जंबो कमेटी बनाकर विस्तार कर दिया गया। जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष कुसुम देवी की अध्यक्षता व महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ भारती मेहता, प्रदेश उपाध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल ,जिला संगठन प्रभारी रणविजय कुमार,जदयू जिला अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू की उपस्थिति में हुई ।कार्यकारिणी की बैठक में मनोनयन पत्र पाकर महिलाएं काफी खुश नजर आई।महिला प्रदेश अध्यक्षा डॉ भारती मेहता ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को पंचायत व नगर निकाय में 50 प्रतिशत आरक्षण ,जीविका का गठन कर जीविका दीदी को आत्मनिर्भर बनाया है।,पुलिस विभाग ,शिक्षा विभाग में काफी संख्या में बहाली की गई हैं ।नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए अनेकों जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर आत्मनिर्भर बनाया है ।अगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं की बदौलत ही चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उमीदवार की जीत सुनिश्चित होगी।प्रदेश उपाध्यक्ष वैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल ने कहा कि पति पत्नी की सरकार में महिलाओं का अपमान किया जाता था । नीतीश कुमार के शासन में महिलाओं को नौकरी देकर सम्मानित करने का काम किया जा रहा है।जिला संगठन प्रभारी रणविजय कुमार ने कहा कि महिलाएं इस सरकार में आत्मनिर्भर बनी है और महिलाओं को सम्मान मिल रहा है।जदयू जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा सभी प्रखंडों में महिला जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है ।जन संवाद के माध्यम से महिलाओं से समस्या सुनकर समस्या का निराकरण किया जा रहा है । 15 उपाध्यक्ष ,26 महासचिव, 25 सचिव, 01 प्रवक्ता, 01 कोषाध्यक्ष, 13 जिला कार्यकारिणी के सदस्य व सभी 20 प्रखंडों में प्रखंड अध्यक्ष बनाए गए है । इस नयी कमेटी में कुसुम देवी को जिलाध्यक्ष ,नीतू सिंह, पूनम देवी, सोनी देवी काजल कुमारी, निर्मला देवी, सुनीता देवी, प्रभा देवी, बेबी देवी, पुष्पा देवी, नीतू पांडे, चांद तारा देवी, अनीता देवी, सीमा देवी, नूरी खातून, प्रीति कुशवाहा को जिला उपाध्यक्ष,सबिता तिवारी, संजू देवी, बेबी सिंह, नीतू देवी, कमला देवी, मालती देवी, नबुजन खातून, माधुरी देवी, गुड़िया देवी, पूजा कुमारी, अनु कुशवाहा, बसंती देवी, अनीता तिवारी, मालती देवी, राजवंती देवी, संगीता देवी, मीना देवी, शांति देवी, चिंता देवी, रूबी देवी, इंदु देवी, दुर्गा देवी, बेबी देवी, रूपा देवी, किरण देवी, आरती सिंह को जिला महासचिव,संगीता गुप्ता, तमन्ना खातून, नीरू देवी, ऊषा देवी, उर्मिला देवी, मीरा देवी, ब्यूटी देवी, ज्ञानति देवी, ऊषा देवी, रेखा देवी, मालती देवी, निभा देवी, सीमा देवी, निर्मला देवी, पूनम देवी, सोनम सिंह, मीरा देवी, किरण देवी, प्रतिभा देवी, कविता देवी, अंजली कुमारी, अनीता देवी,विजन्ती देवी, संध्या मिश्रा, सरिता देवी को जिला सचिव, रौशनी कुमारी को जिला प्रवक्ता, ,सोनाली कुमारी को जिला कोषाध्यक्ष समेत कमलावती देवी, सीता देवी, आशा देवी, ऊषा देवी, पूनम देवी, चंदा देवी, सीता देवी, रेणु देवी, प्रभावती देवी, कुमुद तिवारी, रूबी देवी, सुशीला देवी, नेहा परवीन को जिला कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। जबकि संगीता देवी, सरिता शर्मा, सबिता सिंह, धनवंती देवी, सरिता देवी, रेणु देवी, रचना कुमारी, कविता सिंह, सुमित्रा देवी, अनीता देवी, बिंदु देवी, कलावती देवी, मनीषा कुमारी, मंजू देवी, रीना देवी, शांति देवी, रौशनी कुमारी, मीना देवी, शोभा देवी, रेखा देवी को प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। मौके पर राखी कुशवाहा,लालमुनि देवी, शकीला बानो,सविता सिंह,मनोज सिंह, जिला महासचिव ई प्रभाष शंकर,नूरी खातून ,शंभु मांझी व अन्य मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।