Tragic Accident in Dighwara Elderly Man Killed Granddaughter Injured by Tata Sumo टाटा सूमो की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, पोती घायल, Chapra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsChapra NewsTragic Accident in Dighwara Elderly Man Killed Granddaughter Injured by Tata Sumo

टाटा सूमो की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, पोती घायल

दिघवारा थाना क्षेत्र में जलाल गांव के निकट एक टाटा सूमो के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी दो साल की पोती गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक सर्वा राय अपनी पोती को गोद में लेकर खेल रहा...

Newswrap हिन्दुस्तान, छपराThu, 5 June 2025 10:37 PM
share Share
Follow Us on
टाटा सूमो की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, पोती घायल

दिघवारा निसं। छपरा हाजीपुर एन एच 19 मुख्य सङक मार्ग पर दिघवारा थाना क्षेत्र के वस्ती जलाल गांव के निकट एक टाटा सूमो की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि दो साल की पोती बुरी तरह से घायल हो गई। मृतक वस्ती जलाल गांव निवासी स्व चंद्रिका राय का 50 वर्षीय पुत्र सर्वा राय बताया जाता है जबकि उसकी दो वर्ष की पोती सुरभि कुमारी ऊर्फ क्रृति कुमारी बताई जाती है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि सर्वा राय अपनी पोती को घर के दरवाजे पर गोदी मे लेकर खेला रहा था।

इसी बीच तेज रफ्तार से जा रही एक टाटा सूमो के चालक द्वारा संतुलन खो देने के बाद सङक के किनारे खोंप मे ठोकर मारते हुए दादा पोती को ठोकर मार दिया जिसमे दादा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पोती बुरी तरह से घायल हो गया। घायल बच्ची का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिघवारा में चल रहा है। घटना के बाद सूमो के चालक को ग्रामीणों ने पकङ लिया था पर वह चकमा देकर फरार हो गया। घटना को लेकर आधे घंटे तक सङक भी जाम हो गया था जिसे बाद मे थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा व मुखिया प्रतिनिधि कौशल सिंह के आश्वासन पर जाम हटाया गया और पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु छपरा भेज दिया । उधर घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।परिवार के लोगों का रोते रोते बुरा हाल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।