कुम्हैला के युवक की कोलकाता में मौत : गांव में पसरा मातम
इसुआपुर के कुम्हैला गांव के गुंजन ओझा की कोलकाता में इलाज के दौरान मौत हो गई। गुंजन एक इलेक्ट्रिक इंजीनियर थे और उनके परिवार में कोहराम मच गया। उनकी शादी दो वर्ष पहले हुई थी। स्थानीय नेताओं ने शोक...

इसुआपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के कुम्हैला गांव के मदन ओझा के 33 वर्षीय पुत्र गुंजन ओझा की मौत कोलकता में इलाज के दौरान हो गईं। गुंजन ओझा कोलकाता के स्टर्लिंग विल्सन कंपनी में इलेक्ट्रिक इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। स्जवनों ने बताया कि गुंजन कुमार के पेट में गुरुवार को दर्द शुरू हुआ। इलाज के क्रम में उनकी मृत्यु हो गई। उनका शव गांव में आते ही कोहराम मच गया। गुंजन कुमार की शादी 2 वर्ष पहले कुमारी रोशनी से हुई थी। गुंजन के पिता मदन ओझा, उनकी माता तथा उसकी पत्नी का रो-रो कर हाल बुरा है। स्थानीय विधायक जनक सिंह, सारण विकास मंच के संयोजक वरीय नेता शैलेंद्र प्रताप सिंह,प्रखंड प्रमुख मितेंद्र प्रसाद यादव, मुखिया धनंजय कुमार ओझा, पूर्व मुखिया अच्छेलाल राय, सरपंच संजय ओझा, रंजय ओझा व अन्य ने मृतक के घर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी।
पूर्व विधायक मुद्रिका प्रसाद राय, युवराज सुधीर सिंह पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने इस घटना पर अपनी गहरी सहानुभूति व्यक्त की है। बाइक की टक्कर में दो लोग गम्भीर रूप से घायल तरैया। थाना क्षेत्र के हरदासचक गांव में हुई बाइक की टक्कर में दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये हैं। घायलों में हरदासचक गांव के धर्मेंद्र कुमार एवं अमनौर थाना क्षेत्र के सोनहो गांव निवासी अनीता देवी शामिल हैं। उक्त दोनों घायलों का उपचार रेफरल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आवासीय कनेक्शन ले कमर्शियल चलाने पर चार लाख का जुर्माना, केस तरैया। थाना क्षेत्र के शहनेवाजपुर गांव में विद्युत एसडीओ के नेतृत्व में हुई छापेमारी में आवासीय का कनेक्शन लेकर कमर्शियल कार्य करने को ले श्रीराम राय पर चार लाख 20 हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया है। इस सम्बंध में स्थानीय थाने में मशरक विद्युत एसडीओ राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने एक प्राथमिकी दर्ज कराकर उक्त जुर्माना लगाते हुए आरोपित किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। लोजपा के जिला महासचिव बने अमरजीत सिंह तरैया। लोकजनशक्ति पार्टी रामविलास के जिला महासचिव के रूप में तरैया प्रखंड के हरखपुरा निवासी अमरजीत सिंह उर्फ शेर सिंह को मनोनीत किया गया है। महासचिव बनने पर युवराज सुधीर सिंह, हिमांशु सिंह, श्रीकांत सिंह,पैक्स अध्यक्ष राणा सिंह सहित दर्जनों लोगों ने बधाई दी है। बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज तरैया। थाना क्षेत्र के नेवारी बाजार से एक बाइक की चोरी हो गई है। इस सम्बंध में पीड़ित फरीदपूरा गांव निवासी विनय कुमार राम ने स्थानीय थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हंगामा कर रहे शराबी युवक को पुलिस किया गिरफ्तार तरैया। थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहे युवक संतोष कुमार यादव को स्थानीय थाना पुलिस ने पकड़ा। उक्त युवक के खिलाफ थाने में एक शिकायत दर्ज कर छपरा न्यायालय में भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्रसव कक्ष में लगे पंखे कई महीनो से खराब ,परेशानी तरैया। तरैया रेफरल अस्पताल के प्रसव कक्ष में लगे पंखे कई महीनों से खराब है। प्रसव कक्ष में मरीजों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को काफी परेशानी होती है। इस सम्बंध में ड्यूटी में कार्यरत एनएम लीलावती देवी ने बताया कि लगभग छह माह से ये पंखा खराब है। इस प्रसव में कई महीनो से आरओ मशीन भी खराब पड़ी है। अस्पताल के मैनेजर से कई बार शिकायत की गयी है। सोनपुर में पिकअप पर लोड 35 कॉर्टन अंग्रेजी शराब जब्त सोनपुर। संवाद सूत्र सोनपुर से छपरा की ओर जाने वाली फोर लेन पर सोनपुर थाने के यदुवंशी नगर के समीप छापेमारी कर पुलिस ने एक पिकअप पर लोड 35 कॉर्टन अंग्रेजी शराब को जब्त कर लिया। छापेमारी के दौरान मौके से दो धंधेबाज को भी गिरफ्तार कर लिया। जब्त अंग्रेजी शराब यूपी मेड है और उसका अनुमानित मूल्य एक लाख रूपए से अधिक बताया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी अभियान का नेतृत्व इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजनंदन ने एसआई कुंदन कुमार एवं पुलिस बल के सहयोग से किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि छापेमारी के दौरान मौके से गड़खा के रंजीत कुमार और नीतेश कुमार सिंह नामक दो धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनो धंधेबाज को छपरा जेल भेज दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।