Chunmun Jha entered crime world by stealing goat gangster killed in an encounter had bounty of 3 lakh खस्सी चोरी से क्राइम वर्ल्ड में आया चुनमुन झा, एनकाउंटर में खल्लास सरगना था 3 लाख का इनामी, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi Newsबिहार न्यूज़Chunmun Jha entered crime world by stealing goat gangster killed in an encounter had bounty of 3 lakh

खस्सी चोरी से क्राइम वर्ल्ड में आया चुनमुन झा, एनकाउंटर में खल्लास सरगना था 3 लाख का इनामी

  • पूर्णिया में तनिष्क शो रूम में लूट के दौरान मुख्य लाइनर एवं अपराधियों को बाहर में गाइड करने का आरोपी रहा तीन लाख का इनामी चुनमुन झा अररिया में पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया। वह खस्सी चोरी कर अपराध की दुनिया में आया था।

Sudhir Kumar हिन्दुस्तान, चन्दन कुमार लालू, अररियाSun, 23 March 2025 02:37 PM
share Share
Follow Us on
खस्सी चोरी से क्राइम वर्ल्ड में आया चुनमुन झा, एनकाउंटर में खल्लास सरगना था 3 लाख का इनामी

अररिया के जिले के नरपतगंज में एसटीएफ के एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात चुनमुन झा खस्सी चोरी से अपराध की दुनिया में आया था। चुनमुन झा के खिलाफ पलासी थाना में वर्ष 2020 में खस्सी चोरी एक मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद उसके खिलाफ शराब तस्करी का मामला दर्ज हुआ। खस्सी चोरी और शराब तस्करी के मामलों से अपराध की दुनिया में आया चुनमुन झा लूट का सरगना बन बैठा। वर्ष 2021 में पूर्णिया में लोजपा नेता अनिल उरांव के अपहरण के बाद हत्या में उसका नाम जुड़ा था और वह फरार चल रहा था। पूर्णिया और आरा तनिष्क शोरूम में हुई लूट कांड में चुनमुन झा का नाम सामने आने के बाद वह हाईलाइट हुआ। एसटीएफ ने उसपर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

बताया जाता है कि चोरी और शराब बरामदगी मामले में आरोपी बनने के बाद उसने पूर्णिया के हाउसिंग कॉलोनी में अपने दादा के घर पर शरण ले ली थी। उसके दादा पंचमुखी मंदिर के पुजारी हैं।चुनमुन झा पूर्णिया में अभिषेक सिंह नाम के एक युवक के संपर्क में आया। इस दौरान वह कुख्यात बिट्टू सिंह के संपर्क में आया,इससे उसके हौसले बढ़ते गए। 2021 में एलजेपी नेता अनिल उरांव का अपराधियों ने अपहरण कर फिरौती वसूली थी। तीन दिन बाद उनकी लाश बरामद हुई थी। इस हत्याकांड की गूंज पूरे बिहार में सुनाई दी गई थी। 30 नवंबर 2024 को पलासी के बरदबट्टा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार मंडल पर जानलेवा हमला किया। चुनमुन झा ने पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार मंडल पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। हालांकि इसमें पैक्स अध्यक्ष की जान बच गई। इस मामले में भी पलासी थाना में दर्ज एफआईआर में चुनमुन को आरोपी बनाया गया। इसके बाद हाल में आरा में तनिष्क शोरूम में लगभग 10 करोड़ की ज्वेलरी लूट मामले में भी चुनमुन नाम जुड़ गया और फिर शनिवार की अहले सुबह एनकाउंटर में उनके अपराधिक साम्राज्य का अंत हो गया।

अन्य अपराधियों के साथ चुनमुन झा का भी नाम इस केस में आया था। इसके बाद वह पलासी मजलिसपुर आ गया और अपने पिता विनोद कुमार झा के साथ रहने लगा।इस दौरान पलासी थाना क्षेत्र के मजलिसपुर का रहनेवाला 22 वर्षीय चुनमुन झा 2023 में फारबिसगंज में सोना दुकान लूट की योजना बनाते समय हथियार के साथ गिरफ्तार हुआ था। जेल से छूटने के बाद 26 जुलाई 2024 में पूर्णिया के तनिष्क शोरूम में चार करोड़ की ज्वेलरी लूट कांड में चुनमुन झा का नाम सामने आया। इसके बाद से चुनमुन झा फरार चल रहा था।

तीन लाख का इनामी बन गया था चुनमुन झा

पूर्णिया में तनिष्क शो रूम में लूट के दौरान मुख्य लाइनर एवं अपराधियों को बाहर में गाइड करने का आरोपी रहा तीन लाख का इनामी चुनमुन झा अररिया में पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया। वर्ष 2021 में पूर्णिया में एलजेपी नेता अनिल उरांव के अपहरण के बाद हत्या में नाम जुड़ने के बाद चुनमुन उर्फ राकेश झा अपराध की दुनिया में लाइम लाइट में आया था। बताया जा रहा है कि अररिया जिले में छोटी- मोटी चोरी एवं शराब बरामदगी मामले में आरोपित होने के बाद उसने पूर्णिया के हाउसिंग कालोनी में अपने दादा के निवास पर शरण ली थी। उसके दादा पंचमुखी मंदिर में प्रधान पुजारी हैं। वह एक युवक के संपर्क में आकर हाउसिंग कालोनी में चोरी- छिपे अपराधियों का प्रशिक्षण केन्द्र चलाने लगा था। इस दौरान वह कुख्यात बिट्टू सिंह के संपर्क में आया। जिससे उसके हौसले बढ़ते गए।

वर्ष 2021 में एलजेपी नेता अनिल उरांव का अपराधियों ने अपहरण कर फिरौती वसूली, फिर तीन दिन बाद एलजेपी नेता की लाश भुतहा मोड़ के पास मिली थी। इस हत्याकांड की गूंज समूचे सूबे में सुनाई दे गई थी। जिसमें अन्य अपराधियों के साथ चुनमुन झा का भी नाम आया था। इसके बाद वह अररिया वापस हो गया और अपने पिता विनोद झा के साथ रहने लगा था। पिछले साल जुलाई में पूर्णिया के व्यस्ततम सड़क के किनारे तनिष्क शो रूम में 3.70 करोड़ की ज्वेलरी लूट के मामले में एक बार फिर चुनमुन झा के किरदार की चर्चा सुर्खियों में आ गई। इस कांड के सभी लुटेरे जेल में डाले गए, लेकिन चुनमुन झा की तलाश में पुलिस नाकाम रही। इस दौरान उसने पलासी में मुखिया के ऊपर गोली चलाकर जानलेवा हमला का आरोपी बना। इतना ही नहीं, आरा में हाल में तनिष्क शो रूम में लगभग 25 करोड़ की ज्वेलरी लूट मामले में इस पेशेवर का नाम जुड़ गया। पूर्णिया पुलिस इश्तेहार एवं घर की कुर्की- जब्ती करने में लगी थी कि अररिया पुलिस ने एसटीएफ के साथ मिलकर एनकाउंटर में इसे ढेर कर इसके बढ़ती आपराधिक रफ्तार पर सदा के लिए ब्रेक लगा दिया।