Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsBihar Revenue Employees Indefinite Strike Continues on 8th Day Amid Protests
राजस्व कर्मियों की हड़ताल जारी
बिरौल में राजस्व कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आठवे दिन भी जारी है। संघ के उप सचिव हिमांशु शर्मा और कोषाध्यक्ष नवनीत कुमार ने सुपौल डीएम के निलंबन के विरोध में बैठक की और निंदा प्रस्ताव पारित...
Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाThu, 15 May 2025 04:21 AM

बिरौल । अनुमंडल के सभी अंचल में राजस्व कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आठवे दिन भी जारा रहा। संघ के उप सचिव हिमांशु शर्मा एवं कोषाध्यक्ष नवनीत कुमार ने सुपौल डीएम किए गए निलंबन के विरोध में बैठक कर निंदा प्रस्ताव पारित किया। मालूम हो कि बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ (गोपगुट) के नेतृत्व में सात मई से सभी राजस्व कर्मचारी हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों ने बताया कि जब तक सरकार उनकी 17 सूत्री मांगें पूरी नहीं करती, तब तक हड़ताल जारी रहेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।