Earth Day Celebration Marwari Women s Committee Educates Children on Environmental Protection पर्यावरण के प्रति बच्चों को किया जागरूक, Darbhanga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsEarth Day Celebration Marwari Women s Committee Educates Children on Environmental Protection

पर्यावरण के प्रति बच्चों को किया जागरूक

दरभंगा में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति ने पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। समिति की अध्यक्ष नीलम बजाज और अन्य ने बच्चों को पर्यावरण की रक्षा के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने प्लास्टिक के...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाThu, 24 April 2025 09:38 PM
share Share
Follow Us on
पर्यावरण के प्रति बच्चों को किया जागरूक

दरभंगा। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की ओर से गुरुवार को नगर के वार्ड 15 स्थित मध्य विद्यालय लक्ष्मीसागर साधुगाछी में पृथ्वी दिवस से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में समिति की अध्यक्ष नीलम बजाज, पिंकी गुप्ता, सुनीता अग्रवाल आदि की ओर से बच्चों को पर्यावरण की रक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण तथ्यों से अवगत कराया गया। श्रीमती बजाज ने बच्चों से कहा कि प्लास्टिक का उपयोग कम करें। ऑक्सीजन के उपयोग को लेकर सदैव सक्रिय रहें। अपने घर-परिवार एवं आसपास में प्रदूषण को नहीं फैलने दें। अपने जीवन में पर्यावरण की रक्षा को लेकर संकल्प लें आदि। एचएम डॉ. एसएस कुमार, शिक्षिकाएं अंजना कुमारी, सुलेखा झा, रेणु कुमारी, सुमन कुमारी, अवधेश चंद्र कुमार आदि ने समिति को बधाई दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।