संस्कृत शिक्षा के विकास की जगी उम्मीद : डॉ. निर्भय
दरभंगा। बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड का अध्यक्ष मृत्युंजय झा बनाये जाने पर भाजपा के डॉ. निर्भय शंकर भारद्वाज ने खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि झा संस्कृत से जुड़े हैं और उनके कार्यकाल में संस्कृत का...
दरभंगा। बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड का अध्यक्ष मृत्युंजय झा को बनाये जाने पर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. निर्भय शंकर भारद्वाज ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मृत्युंजय झा खुद संस्कृत और संस्कृति से जुड़े हुए रहे हैं। उनके अध्यक्ष बनने से संस्कृत के क्षेत्र में नई क्रांति राज्य स्तर पर देखने को मिलेगी। राज्य सरकार का यह कदम बहुत ही सराहनीय है। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. नवीन कुमार झा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि बहुत दिनों के बाद संस्कृतप्रेमी को संस्कृत बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। प्राध्यापक डॉ. अभय शंकर ने कहा कि संस्कृत के स्कूलों का विकास निश्चित रूप से इनके कार्यकाल में होगा।
बधाई देने वालों में मगन ठाकुर, डॉ. सुभाष चंद्र यादव, डॉ. विकास झा, डॉ. कमलेंद्र चक्रपाणि, डॉ. अर्चना झा, डॉ. रामकुमार झा सहित दर्जनों प्राध्यापक हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।