Social Justice Discussion Held in Darbhanga by RJD परिचर्चा में सामाजिक परिवर्तन का गूंजा स्वर, Darbhanga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsSocial Justice Discussion Held in Darbhanga by RJD

परिचर्चा में सामाजिक परिवर्तन का गूंजा स्वर

दरभंगा में राजद द्वारा 'सामाजिक न्याय परिचर्चा' का आयोजन किया गया, जिसमें प्रमुख नेताओं ने सामाजिक न्याय के महत्व पर चर्चा की। मंगनी लाल मंडल ने कहा कि यह केवल एक राजनीतिक नारा नहीं है, बल्कि संविधान...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाWed, 7 May 2025 02:30 AM
share Share
Follow Us on
परिचर्चा में सामाजिक परिवर्तन का गूंजा स्वर

दरभंगा, एक संवाददाता। महानगर राजद के तत्वावधान में ‘सामाजिक न्याय परिचर्चा का आयोजन मंगलवार को टाउन हॉल में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दरभंगा महानगर राजद अध्यक्ष गंगा मंडल व संचालन प्रधान महासचिव सचिन राम ने किया। पर्यवेक्षक के रूप में पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल तथा समस्तीपुर विधायक सह बिहार विस में विरोधी दल के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, विधायक रामवृक्ष सदाय, पूर्व विधायक केदार प्रसाद व युवा राजद से रूपेश कुमार यादव थे। मंगनी लाल मंडल ने कहा कि सामाजिक न्याय केवल एक राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि यह हमारे संविधान की चेतना और आत्मा है। जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय नहीं पहुंचेगा तब तक लोकतंत्र अधूरा रहेगा।

अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि आज जब आर्थिक विषमता, जातीय भेदभाव और शैक्षणिक अवसरों की असमानता गहराती जा रही है, ऐसे में सामाजिक न्याय का विचार केवल प्रासंगिक नहीं, बल्कि अनिवार्य बन गया है। राजद के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश खेड़िया ने कहा कि असली लड़ाई गांव, मोहल्ले और गली चौराहों पर लड़ी जाएगी। राजद के प्रदेश महासचिव रामनरेश यादव ने कहा कि शिक्षा, रोजगार, प्रतिनिधित्व और संसाधनों के न्यायपूर्ण वितरण के बिना सामाजिक न्याय की अवधारणा अधूरी रहेगी। धन्यवाद ज्ञापन महानगर राजद महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष स्वाति देव ने किया। कार्यक्रम में दरभंगा राजद जिलाध्यक्ष उदय शंकर यादव, यासमीन यासमीन खातून, अनिल कुमार झा, स्वाति देव, जेवा परवीन, नारद यादव, अमित कुमार, भारतेंदु कुमार, रामनरेश यादव, रियाज कुरैशी, रवि राम, बलदेव राम, अब्दुल मलिक, साबिर हुसैन लड्डू, भोलू यादव, सुभाष पासवान, शुभांश यादव, कमरे आलम आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।