सुबह उठते ही शरीर में होने वाले दर्द को न करें इग्नोर, जानिए क्यों होता है बॉडी पेन Reasons why Body Aches After Waking up, फिटनेस टिप्स - Hindustan

सुबह उठते ही शरीर में होने वाले दर्द को न करें इग्नोर, जानिए क्यों होता है बॉडी पेन

ज्यादातर लोग ये शिकायत करते हैं कि सुबह उठने के बाद से ही उनके शरीर में दर्द होने लगता है और कुछ लोगों की बॉडी में अकड़न भी होने लगती हैं। आइए, इस आर्टिकल में जानते हैं ऐसा होने के कारण।

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तानWed, 7 May 2025 06:35 AM
share Share
Follow Us on
सुबह उठते ही शरीर में होने वाले दर्द को न करें इग्नोर, जानिए क्यों होता है बॉडी पेन

सुबह के साथ एक नए दिन की शुरुआत होती है। रातभर की अच्छी नींद के बाद हर कोई फ्रेश दिन की शुरुआत करना चाहता है, लेकिन कुछ लोगों की शिकायत होती है कि भरपूर नींद लेने के बाद भी सुबह उठते ही उनकी बॉडी में दर्द होता है। अगर आपके शरीर में अक्सर जागने पर दर्द होता है, तो इसके कई कारण हो सकते हैं। शरीर में दर्द के साथ जागने से बचने के लिए अपनी नींद और लाइफस्टाइल की कुछ आदतों को बदल सकते हैं। हालांकि, पहले ये समझना होगा कि आखिर सुबह उठते ही शरीर में दर्द होता क्यों है। यहां जानिए सुबह शरीर के दर्द के साथ उठने के कारण।

1) गद्दों की खराब क्वालिटी

गद्दा शरीर में दर्द का कारण हो सकता है। रिपोर्स्ट कहती हैं कि खराब क्वालिटी वाले गद्दे पर सोना आपके शरीर में दर्द के मुख्य कारणों में से एक है। आप जिस गद्दे पर सो रहे हैं और वह बहुत पुराना हो गया है तो अब समय उसे बदलने का है।

2) स्लीप पोजिशन

आपकी सोने की पोजिशन के कारण जागने पर आपके शरीर में दर्द हो सकता है। हर किसी की सबसे अच्छी नींद की पोजिशन अलग-अलग होती है। हालांकि, करवट लेकर सोना ज्यादातर लोगों के लिए सबसे अच्छा होता है।

3) सांस से जुड़ी समस्या

जब आपको नींद में सांस लेने से जुड़ी समस्या होती है, तो आप सोते समय सांस लेना बंद कर सकते हैं और इससे ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। जबकि सोते समय आपके शरीर की मरम्मत के लिए ऑक्सीजन बहुत जरूरी है। अगर ऐसा न हो तो जब आप जागते हैं तो शरीर में दर्द हो सकता है।

4) ज्यादा वजन

ज्यादा वजन होने की वजह से सुबह उठते ही आपके शरीर में दर्द हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादा वजन से पीठ और गर्दन पर दबाव पड़ता है, जिससे दर्द होता है।

ये भी पढ़ें:बढ़ती धूप के कारण सिर में होता है तेज दर्द, बचाव के लिए अपनाएं ये टिप्स
ये भी पढ़ें:दांत के दर्द का कारण बनती हैं खाने की ये चीजें, सेंसिटिव टीथ वाले करें अवॉइड

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। किसी चिकित्सीय स्थिति के बारे में किसी भी सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।