दांत के दर्द का कारण बनती हैं खाने की ये चीजें, सेंसिटिव टीथ वाले करें अवॉइड Food items that trigger toothache, हेल्थ टिप्स - Hindustan

दांत के दर्द का कारण बनती हैं खाने की ये चीजें, सेंसिटिव टीथ वाले करें अवॉइड

दांत में दर्द की दिक्कत कॉमन है लेकिन ये समस्या व्यक्ति को बेहाल कर सकती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर दांत में दर्द होता क्यों है? ऐसा दांतों की दिक्कत और खाने की कुछ चीजों के कारण हो सकता है। जानिए दांत के दर्द से बचाव के लिए खाने कि किन चीजों को अवॉइड करें।

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तानMon, 5 May 2025 06:25 AM
share Share
Follow Us on
दांत के दर्द का कारण बनती हैं खाने की ये चीजें, सेंसिटिव टीथ वाले करें अवॉइड

दांत में दर्द की समस्या से बच्चे और बड़े अक्सर परेशान हो सकते हैं। वैसे तो ये समस्या काफी कॉमन है, लेकिन ये स्थिति बेहाल कर देने वाली होती है। ये दर्द कई कारणों से हो सकता है जैसे कि दांतों की सड़न, इंफेक्शन या मसूड़ों की बीमारी। इस समस्या का शिकार सेंसिटिव टीथ वाले लोग ज्यादा होते हैं। खाने की कुछ चीजें भी दर्द को बढ़ा सकती हैं। यहां हम ऐसी ही चीजों के बारे में बता रहे हैं जो दांत के दर्द का कारण बन सकती हैं या फिर पहले से हो रहे दर्द को बढ़ा सकती हैं।

1) आइसक्रीम

आइसक्रीम सबसे ज्यादा परेशान करने वाली खाने की चीजों में से एक है। ये ठंडी होती है और इसमें ज्यादा चीनी होने की वजह से दर्द हो सकता है। सेंसिटिव दांतों वाले लोगों को इसे खाने से और भी ज्यादा नुकसान पहुंचता है।

2) एल्कोहोलिक ड्रिंक्स

बीयर या शराब का कम या मीडियम सेवन दांतों की सड़न को बढ़ा सकता है। एल्कोहोलिक ड्रिंक्स में चीनी की ज्यादा होती है जिसकी वजह से दांतों की सेंसिटिविटी बढ़ सकती है।

3) कॉफी

ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरूआत कॉफी से करते हैं। हालांकि, कॉफी का तापमान, एसिडिटी का लेवल और चीनी सेंसिटिव टीथ वालों में दर्द का कारण बन सकती है।

4) कैंडीज

हार्ड, खट्टी, गमी और दूसरी कैंडीज दांतों की सेंसिटिविटी को बढ़ा सकती हैं। इसके अलावा इसमें चीनी की मात्रा ज्यादा होती है, जो उन्हें दांतों की सड़न के कारण आपके दांतों के लिए सबसे नुकसानदायक खाने की चीजों में से एक बनाती है।

5) एसिडिक खाने की चीजें

खट्टे फल जैसे नींबू, संतरा, अंगूर, टमाटर और सिरके वाली खाने की चीजें इनेमल को डैमेज कर सकती हैं। जिससे दांत में दर्द होता है।

6) चिपचिपी खाने की चीजें

चिपचिपे कैंडी और सूखे मेवे दांतों पर चिपक सकते हैं, जिससे प्लाक का निर्माण बढ़ जाता है और दांतों में सड़न का खतरा होता है। ये भी दर्द का कारण बन सकते हैं।

ये भी पढ़ें:दांत खराब करती हैं ये 5 आदतें, समय रहते बदलाव करना है जरूरी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।