Maharashtra HSC Result 2025 Live : महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट mahresult.nic.in पर होगा जारी, यहां मिलेगा लिंक maharashtra hsc result 2025 live updates : mahresult msbshse 12th result maharashtra board 12th result mahresultnicin - career news
Hindi NewsकरियरMaharashtra HSC Result 2025 Live : महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट mahresult.nic.in पर होगा जारी, यहां मिलेगा लिंक

Maharashtra HSC Result 2025 Live : महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट mahresult.nic.in पर होगा जारी, यहां मिलेगा लिंक

Maharashtra HSC Result 2025 , mahresults.nic.in Live Updates : महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट आज 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित होगा। लेकिन रिजल्ट चेक का लिंक दोपहर 1 बजे mahresults.nic.in पर एक्टिव होगा।

Maharashtra HSC Result 2025 Live : महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट mahresult.nic.in पर होगा जारी, यहां मिलेगा लिंक

Maharashtra HSC Result 2025

Pankaj Vijay| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली | Mon, 05 May 2025 09:41 AM
हमें फॉलो करें

Maharashtra HSC Result 2025 , MSBSHSE 12th Result 2025 mahresults.nic.in : महाराष्ट्र माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। स्टूडेंट्स महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परिणाम एमएसबीएसएचएसई ( MSBSHSE ) की वेबसाइट mahahsscboard.in व mahresult.nic.in पर देख सकेंगे। आज 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का परिणाम घोषित किया जाएगा। हालांकि रिजल्ट चेक करने का लिंक दोपहर 1 बजे बोर्ड की वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा। महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी से 11 मार्च 2025 तक किया गया था। 2024 में महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट (MSBSHSE HSC Result) पास प्रतिशत 93.37 फीसदी रहा था। पिछले साल के स्ट्रीम वाइज रिजल्ट की बात करें तो महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 97.82 फीसदी रहा था। महाराष्ट्र एचएससी आर्ट्स रिजल्ट 84.88 फीसदी, महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी कॉमर्स रिजल्ट 92.18%, आईटीआई का पास प्रतिशत 93.37 फीसदी रहा था। इस साल बोर्ड के एग्जाम में पहले की तुलना में जल्दी शुरू किए गए थे। इससे पहले बोर्ड एग्जाम फरवरी के आखिरी हफ्ते में शुरू होते थे लेकिन इस साल महाराष्ट्र बोर्ड ने 11 फरवरी से ही शुरू कर दिए थे।

5 May 2025, 09:41:47 AM IST

GSEB HSC Result 2025 Live: गुजरात एचएससी रिजल्ट में सिर्फ डेढ़ घंटा बाकी

GSEB HSC Result 2025 Live: गुजरात एचएससी रिजल्ट 2025- गुजरात एचएससी या 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे आज 5 मई को घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट सुबह 10:30 बजे जारी किया जाएगा। 10.30 बजे gseb.org पर रिजल्ट चेक करने का लिंक दिखने लगेगा।

5 May 2025, 09:31:26 AM IST

Maharashtra HSC Result 2025 Live: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट के बाद ओरिजनल मार्कशीट कब कहां से मिलेगी

Maharashtra HSC Result 2025 Live: महाराष्ट्र बोर्ड MSBSHSE 12वीं के रिजल्ट 2025 घोषित होने के तुरंत बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर पहले प्रोविजनल मार्कशीट देख सकेंगे। फिर कुछ दिन बाद छात्र अपने संबंधित स्कूलों से ओरिजनल मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे।

5 May 2025, 09:09:10 AM IST

Maharashtra HSC Result 2025 Live: सभी 9 डिविजन का आएगा महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट

Maharashtra HSC Result 2025 Live: महाराष्ट्र बोर्ड ने राज्य को कुल 9 डिविजनों में विभाजित किया है - पुणे, नागपुर, औरंगाबाद, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नासिक, लातूर, कोंकण। आज इन 9 डिविजनों का कक्षा 12वीं रिजल्ट जारी किया जाएगा।

5 May 2025, 08:49:27 AM IST

Maharashtra HSC Result 2025 Live: महाराष्ट्र बोर्ड एक साथ जारी करेगा साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट

Maharashtra HSC Result 2025 Live: महाराष्ट्र बोर्ड (MSBSHSE ) आज 12वीं की तीनों स्ट्रीम्स साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के नतीजे एक साथ जारी किए करेगा। पिछले साल भी नतीजे एक साथ जारी किए गए थे।

5 May 2025, 08:27:28 AM IST

Maharashtra HSC Result 2025 Live : महाराष्ट्र 12वीं रिजल्ट DigiLocker पर भी मिलेगा

Maharashtra HSC Result 2025 Live : महाराष्ट्र कक्षा 12वीं के रिजल्ट डिजिलॉकर पर results.digilocker.gov.in पर भी उपलब्ध होंगे। जिन छात्रों ने अभी तक अपने अकाउंट नहीं बनाएं हैं, वे गूगल के प्ले स्टोर में जाकर डिजीलॉकर डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने बाद 6 अंकों का एक्सेस कोर्ड दर्ज करना होगा।

5 May 2025, 08:19:57 AM IST

Maharashtra HSC Result 2025 Live : महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट इस स्टेप्स से चेक कर सकेंगे

Maharashtra HSC Result 2025 Live: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) की कक्षा 12वीं के रिजल्ट चेक करने के लिए इन स्टेप्स को करना होगा फॉलो।

स्टेप 1: रिजल्ट जारी होने के बाद एमएसबीएसएचएसई की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: फिर आपको होम पेज पर "Maharashtra HSC Result 2025" का लिंक दिखाई देगा।

स्टेप 3: अब रोल नंबर और अपनी मां का नाम दर्ज करें।

स्टेप 4: कक्षा 12वीं HSC का रिजल्ट आपके सामने होगा। इसे डाउनलोड कर लीजिए और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।

5 May 2025, 08:04:53 AM IST

Maharashtra HSC Result 2025 Live : महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट mahresult.nic.in पर चेक कर सकेंगे

Maharashtra HSC Result 2025 Live : MSBSHSE महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के नतीजे विद्यार्थी mahahsscboard.in पर चेक कर सकेंगे। इसके अलावा mahresult.nic.in, hscresult.mkcl.org, hsc.mahresults.org.in पर भी नतीजे चेक किए जा सकते हैं।

5 May 2025, 07:50:11 AM IST

Maharashtra HSC Result 2025 Live : महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट से पहले जानें पासिंग मार्क्स नियम

Maharashtra HSC Result 2025 Live : महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 फीसदी अंक जरूरी हैं। महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद जिन परीक्षार्थियों के पासिंग मार्क्स से कम नंबर आए हैं, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। ऐसे छात्रों के लिए बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित की जाएगी। एक या दो विषयों में पासिंग मार्क्स प्राप्त न करने वालों के लिए कंपार्टमेंट एग्जाम होगा।

5 May 2025, 07:43:04 AM IST

Maharashtra HSC Result 2025 Live : 6 मई से 20 मई के बीच रीचेकिंग के लिए आवेदन

Maharashtra HSC Result 2025 Live : महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट आज जारी होने जा रहा है। आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के नतीजे एक साथ आएंगे। जो स्टूडेंट्स अपने मार्क्स को लेकर असंतुष्ट होंगे, वे 6 मई से 20 मई के बीच रीचेकिंग, मार्क्स वेरिफिकेशन, आंसर-शीट की फोटोकॉपी, रीइवेल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकेंगे। वे खुद से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या अपने स्कूल के जरिए एप्लाई कर सकेंगे।

5 May 2025, 06:43:16 AM IST

Maharashtra HSC Result 2025 Live: 15 लाख स्टूडेंट्स को महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार

Maharashtra HSC Result 2025 Live: इस साल महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परीक्षा में 15 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इस परीक्षा को कुल 9 डिविजन्स में करवाया गया था जिसमें मुंबई, पुणे, नासिक, छत्रपति संभाजीनगर, नागपुर, अमरावती, कोल्हापुर, कोंकण शामिल हैं।

5 May 2025, 06:41:00 AM IST

Maharashtra HSC Result 2025 Live: इन वेबसाइट्स पर जारी होंगे महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परिणाम

Maharashtra HSC Result 2025 Live: इन वेबसाइट्स पर जारी होंगे महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परिणाम

mahahsscboard.in

mahresult.nic.in

hscresult.mkcl.org

hsc.mahresults.org.in

mahahsscboard.in

results.digilocker.gov.in

5 May 2025, 06:40:08 AM IST

Maharashtra HSC Result 2025 Live : महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट वेबसाइट

Maharashtra HSC Result 2025 Live : महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट वेबसाइट

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के छात्र अपना परिणाम दोपहर 1 बजे से mahahsscboard.in, hscresult.mkcl.org और results.digilocker.gov.in जैसे प्लेटफार्मों पर ऑनलाइन देख सकेंगे।

5 May 2025, 06:38:03 AM IST

Maharashtra HSC Result 2025 Live : कैसे चेक करें महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट

Maharashtra HSC Result 2025 Live : कैसे चेक करें महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट

Maharashtra HSC Result 2025 Live : सबसे पहले महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट वेबसाइट www.mahahsscboard.in पर जाएं।

साइट खुलते ही View HSC Result का बटन दिखेगा, उसे क्लिक करें।

अब hscresult.mahahsscboard.in साइट खुलेगी। अपना महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रोल नंबर और मां का पहला नाम भरना है।

फिर व्यू रिजल्ट पर क्लिक करें।

आपका महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का परिणाम 2025 स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले लें।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , Wbbse Result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर |