कुर्ती के साथ महिलाएं प्लाजो या फिर सलवार को पहनना पसंद करती हैं। पैंट प्लाजो न सिर्फ दिखने में एलिगेंट लगते हैं बल्कि ये स्टाइलिश भी दिखते हैं। अगर आप वार्डरोब में नए डिजाइन कलेक्शन को शामिल करना चाहते हैं तो यहां हम 11 डिजाइन लेकर आए हैं, जो कुर्ती के साथ काफी काफी अच्छे दिखेंगे।
प्लाजो को ट्रेडिशनल लुक देने के लिए टैसल्स डिजाइन काफी बेहतरीन लगता है। आप प्लाजो की मोहरी पर मैचिंग टैसल्स लगवा सकती हैं। Photo Credit: dress_designs6789
प्लाजो को थोड़ा हटके अंदाज में सिलवाने के लिए इस डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं। ये लॉन्ग कुर्ती के साथ काफी अच्छा दिखेगा। Photo Credit: fashionideas0012
मोहरी पर इस तरह से लगी कंट्रास्ट मोती प्लाजो को फैंसी लुक दे सकते हैं। कुर्ती के साथ यूनीक प्लाजो बनवाने के लिए इस डिजाइन को चुनें।
सलवार एक बार फिर ट्रेंड में आ गई हैं। अगर आप सलवार को फैंसी लुक देना चाहती हैं तो इस डिजाइन से आइडिया लें। Photo Credit: hh_craft_and_design
पैंट प्लाजो से हटकर डिजाइन बनाना चाहते हैं तो इस तरह के स्टाइल से आइडिया लें। गर्मी के लिए ये परफेक्ट पैटर्न है। Photo Credit: trouserdesignworld
मोहरी पर सुंदर लेकिन सिंपल डिजाइन बनवाना है तो ये पैटर्न सबसे बेस्ट है। इस डिजाइन को कपड़ा मोड़कर बनाया जाता है। इसके साइड में आप मोती की जगह बटन लगवाएं। Photo Credit: 1sana_adnan
प्लाजो को सुंदर डिजाइन देने के लिए इस तरह से लेस को लगवाएं। फ्रंट में छोटा सा कट इस डिजाइन को फैंसी लुक दे सकता है। Photo Credit: trouserdesignworld
स्ट्रैट फिट प्लाजो पहनना पसंद है तो उसकी मोहरी पर इस तरह के डिजाइन को बनवाएं। इस डिजाइन में आपको आधा मीटर जाली वाली लेस चाहिए होगी। Photo Credit: trouserdesignworld
प्लाजो की मोहरी को स्टाइलिश बनवाने के लिए इस पैटर्न से आइडिया लें। ये दिखने में काफी अच्छा लगता है और कम मेहनत में तैयार हो जाएगा। Photo Credit: 1sana_adnan
ऑफिस वियर के लिए प्लाजो बनवा रही हैं तो इस तरह के डिजाइन को मोहरी पर बनवाएं। आप चाहें तो फैंसी बटन लगवाएं या फिर सिंपल बटन से सजाएं। Photo Credit: 1sana_adnan
इस तरह की साइड कट पैंट्स आपके सूट को मॉर्डन टच देने में मदद कर सकती हैं। इस तरह के बॉटम वियर को लॉन्ग या शॉर्ट कुर्ती के साथ पेयर करें। Photo Credit: 1sana_adnan