Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsJD U Appoints Rana Pratap Singh as Executive President of Jamshedpur
जदयू महानगर के कार्यकारी अध्यक्ष बने राणा प्रताप
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने राणा प्रताप सिंह को जमशेदपुर महानगर का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह निर्णय जदयू प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो के निर्देश पर लिया गया। राणा प्रताप सिंह पहले जदयू युवा...
Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSun, 4 May 2025 02:02 PM
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) झारखंड प्रदेश कमेटी के निर्देश पर संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए राणा प्रताप सिंह को जमशेदपुर महानगर का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह मनोनयन जदयू प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो के निर्देश पर प्रदेश महासचिव संजय ठाकुर द्वारा किया गया। राणा प्रताप सिंह इससे पूर्व जदयू युवा मोर्चा, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के अध्यक्ष रह चुके हैं और पार्टी के प्रति उनके समर्पण, कार्य कुशलता तथा संगठन निर्माण में सक्रिय भूमिका को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।